google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नोएडा सेक्टर-75 में हर्षोल्लास से मनाया गया गणतंत्र दिवस समारोह।

एओए पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।


नोएडा।आज सेक्टर-75 स्थित गोल्फसिटी सोसाइटी प्लॉट-8 में अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन ने गणतंत्र दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया, जिसमें सैकड़ों सेक्टरवासी सम्मिलित हुए।सर्वप्रथम अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के संरक्षक मुन्ना कुमार शर्मा,अध्यक्ष प्रभात कुमार,उपाध्यक्ष अनमोल सिंह,सचिव शकुंतला कुमारी,कोषाध्यक्ष उत्पल कुमार,सदस्य अतुल जैन,प्रभा अग्रवाल सहित सोसाइटी के सभी पूर्व सैनिक,वरिष्ठ नागरिक एवं मातृशक्ति ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। एओए के संरक्षक मुन्ना कुमार शर्मा ने समारोह का संचालन करते हुए सभी सेक्टरवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं तथा कहा कि आज हमें देश की एकता ,अखंडता और संप्रभुता को अक्षुण्ण रखने का संकल्प लेना चाहिये।आज के दिन ही हमारा अपना संविधान लागू हुआ था।इसलिए आज का दिन हमारे लिए गर्व का दिन है।

हम फिर से अखंड भारत का निर्माण करेंगे।हमें भारत को पुनः विश्वगुरु बनाना है।हमें जाति,वर्ग,संप्रदाय की भावना से ऊपर उठकर देश को मजबूत और समृद्ध बनाना है।राष्ट्रीय ध्वज फहराने के पश्चात राष्ट्रगान गाया गया और पूरे सेक्टर में तिरंगा यात्रा निकाली गई,जिसमें सैकड़ों सेक्टरवासी,बच्चे एवं महिलायें सम्मिलित हुईं। रश्मि सिंह के संयोजकत्व में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।
इस अवसर पर सुनील अग्रवाल, डॉ.शशांक शेखर, केएनभटनागर, मनीष कुमार,आरकेश्रीवास्तव, बीकेअवस्थी,जीसीगोयल, वीएनअग्रवाल, रवींद्र बालियान, सुनील कुमार, प्रेमचंद ठाकुर, संजय जिंदल, कमलेश पांडेय, श्वेता चौहान सहित सैकड़ों सेक्टरवासी उपस्थित रहे।

  • 20.30 ग्राम स्मैक के साथ एक गिरफ्तार
    वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।24 सितंबर। पोठिया थाना पुलिस ने नशीले पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 20.30 ग्राम स्मैक के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद बशीर, पिता स्वर्गीय अब्बास, निवासी गौरीहाट वार्ड संख्या 8, थाना पोठिया, जिला किशनगंज के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार,…
  • 15 हजार रुपये रिश्वत लेते जिला परिवहन कार्यालय का डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार
    वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।सुपौल। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, बिहार की टीम ने जिला परिवहन कार्यालय, सुपौल में 15 हजार रुपये रिश्वत लेते डाटा एंट्री ऑपरेटर नन्दलाल महतो को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी कार्यालय स्थित उनके कक्ष से की गई। आरोप है कि महाराष्ट्र से खरीदी गई वैगनआर कार का बिहार में रजिस्ट्रेशन कराने के…
  • रंजीत उपाध्यक्ष , पुष्पेंद्र महामंत्री एवं राजा भाजपा के जिला मंत्री बने
    समाज जागरण विजय तिवारीअनूपपुर।भारतीय जनता पार्टी अनूपपुर के जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमन्त खण्डेलवाल के निर्देशानुसार एवं संभाग प्रभारी गौरव सिरोठिया व जिला प्रभारी संजय साहू के. सहमति से जिला अनूपपुर के जिला पदाधिकारियों की घोषणा की है। जिला पदाधिकारी में जिला उपाध्यक्ष रंजीत सिंह…
  • मुख्यमंत्री से मिले उमरिया जिले के दोनों विधायक,जिले के विकास सहित कई प्रस्तावों पर हुई विस्तृत चर्चा
    उमरिया। राजधानी भोपाल स्थित वल्लभ भवन में उमरिया जिले के बांधवगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक शिवनारायण सिंह ने मानपुर विधानसभा की विधायक और पूर्व मंत्री सुश्री मीना सिंह के साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से शिष्टाचार भेंट कर विधायक द्वय ने जिले के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। सीएम से मुलाकात…
  • पशु तस्करी में अवैध उगाही के आरोप में थानाध्यक्ष समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित
    वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।पशु तस्करों और एंट्री माफिया से सांठगांठ तथा अवैध उगाही के आरोप में पाठामारी थानाध्यक्ष समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-द्वितीय, किशनगंज के जांच प्रतिवेदन के आधार पर यह कार्रवाई की है। निलंबित पुलिसकर्मियों में पाठामारी थानाध्यक्ष पु०अ०नि० गंगा…

Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)