google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

साहित्यिक जगत में सोनभद्र का बढ़ा मान, कवि प्रद्युम्न त्रिपाठी का 11 हजार रुपये व अंगवस्त्र देकर हुआ भव्य सारस्वत अभिनंदन*

सोनभद्र के साहित्यिक गौरव को मिला राष्ट्रीय मंच पर सम्मान
•~ भदोही में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन के दौरान मिला सम्मान, साहित्यकारों एवं अधिवक्ताओं में खुशी की लहर

समाज जागरण/ तहसील संवाददाता अवधेश कुमार गुप्ता

सोनभद्र। जनपद सोनभद्र के साहित्यिक एवं बौद्धिक जगत के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि सामने आई है। शहीद स्थल करारी के प्रमुख एवं वरिष्ठ अधिवक्ता-कवि प्रद्युम्न त्रिपाठी का भदोही जनपद में आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन के दौरान भव्य सारस्वत अभिनंदन किया गया। उन्हें 11 हजार रुपये की नकद सम्मान राशि, अंगवस्त्र, लेखनी, पुस्तिका एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।


  प्राप्त जानकारी के अनुसार, 10 नवंबर को भदोही जनपद के सुरियावां में बाबू दूरी सिंह की सरजमीं पर राजा वेणीमाधव बख्श सिंह एवं वीरा पासी की स्मृति में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया था। इसी साहित्यिक समारोह में संगम साहित्य संस्थान, निगोह जौनपुर एवं भदोही अखिल भारतीय कवि सम्मेलन समिति के संयुक्त तत्वावधान में प्रद्युम्न त्रिपाठी को यह सम्मान प्रदान किया गया।समारोह में ओज कवि संदीप कुमार बालाजी, प्राचार्य डॉ. नरेंद्र सिंह पंकज सहित अन्य गणमान्य अतिथियों के करकमलों से उन्हें सम्मानित किया गया।

सम्मान प्राप्त होने पर उपस्थित साहित्यप्रेमियों ने हर्ष व्यक्त किया। कवि प्रद्युम्न त्रिपाठी को मिले इस सम्मान से जनपद सोनभद्र के साहित्यकारों, अधिवक्ताओं एवं बुद्धिजीवियों में खुशी की लहर है। लोगों ने इसे जनपद के साहित्यिक गौरव और रचनात्मक प्रतिभा का सम्मान बताते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)