पंकज कुमार पाठक, समाज जागरण
पदमा, हजारीबाग। मां विंध्यवासिनी कॉलेज ऑफ एजुकेशन, पदमा की ओर से ‘क्लीन विलेज-स्वच्छ गांव’ कार्यक्रम के तहत अलिनगर में एक दिवसीय स्वच्छता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। अभियान में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. चेतलाल प्रसाद, शिक्षकगण, राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के सदस्य तथा एमएड, बीएड और डीएलएड के प्रशिक्षुओं ने भाग लिया। इस दौरान प्रभात फेरी निकालकर ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
प्रशिक्षुओं ने घर-घर जाकर स्वच्छता का संदेश देने के साथ सार्वजनिक स्थानों की सफाई भी की। प्रोफेसर शनिदेव कुमार एवं उनकी टीम के निर्देशन में ग्रामीणों को कचरा प्रबंधन, शौचालय के नियमित उपयोग, प्लास्टिक मुक्त गांव तथा स्वच्छ भारत मिशन के प्रति जागरूक किया गया। बच्चों को हाथ धोने के सही तरीके की जानकारी देने के साथ स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई। मौके पर प्राचार्य डॉ. चेतलाल प्रसाद ने कहा कि स्वच्छता स्वस्थ जीवन की कुंजी है। विद्यार्थियों द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। महाविद्यालय की ओर से भविष्य में भी इस तरह के सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे। ग्रामीणों ने अभियान की सराहना करते हुए गांव को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में सहयोग करने का संकल्प लिया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



