🔴 पांच दिवसीय शिविर का हुआ समापन
लखीसराय(सूर्यगढा़):- नगर परिषद क्षेत्र के मध्य विद्यालय जकड़पुरा जगदिशपुर में स्काउट एंड गाइड का पांच दिवसीय शिविर का समापन किया गया. नेतृत्व सहायक शिविर प्रधान अनुराग आनंद के नेतृत्व में समापन हुआ. प्रधानाध्यापक दिनेश कुमार सिंह की अगुवाई में पांच दिवसीय शिविर में प्रथम सोपान एवं द्वितीय सोपान में प्रतिभागियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया. जिला संगठन आयुक्त मृत्युंजय कुमार के निर्देशानुसार सहायक शिविर प्रधान कब मास्टर अनुराग आनंद के नेतृत्व में इस शिविर को लगाया गया. प्रशिक्षण शिविर में अनुराग आनंद के द्वारा बच्चों में काफी प्रकाश डाला गया है. क्रार्यक्रम के दौरान बच्चों को खेल, संस्कृति,पीटी, व्यायाम, तालियां बजाने, सैल्यूट, सिटी के इशारे, प्राथमिक सहायता का उपचार , एवं राष्ट्रीय ध्वज, स्काउट गाइड ध्वज का गांठ बांधने,प्राथमिक सहायता, बायां हाथ मिलाना आदि की जानकारी दी गई.कब मास्टर अनुराग आनंद ने कहां कि सेवा कार्यों में स्काउट व गाइड हमेशा तत्पर दिखते हैं. अनुशासन के साथ सेवा करने का ही प्रशिक्षण स्काउटिंग के शुरुआती प्रथम सोपान में दिया जाता है. प्रधानाचार्य ने संबोधित करते हुए कहा कि स्काउट गाइड के माध्यम से न केवल बच्चों के खेल की गतिविधि में विकास होता है, बल्कि उनका मानसिक स्तर भी काफी ऊंचा हो जाता है. समापन समारोह में काजल कुमारी, शिवानी कुमारी,चाहत कुमारी, मुस्कान कुमारी,खुशबू कुमारी, मौसम कुमारी के साथ – साथ विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाएं निगम कुमार, शोभा कुमारी, नवोदिता , नितू कुमारी, रानी कुमारी,इंन्दू कुमारी,आभा कुमारी,मीरा कुमारी,सोमा देवी के देखरेख में संपन्न किया गया क्रार्यक्रम के शुरूआत स्वागत गान से हुई. इसके बाद चिन्हित छात्र छात्राएं पुष्पम कुमारी,बब्ली कुमारी,सोनम कुमारी, सानिया प्रवीण, लक्ष्मी कुमारी,अभय राज ,अभिराज कुमार,अमन कुमार, मयंक कुमार,बादल कुमार रूपेश कुमार को मेडल,कोपीं कलम एवं सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया.
- दुःख की घड़ी में परिवार का सहारा बना भगवा क्लब, श्राद्ध कर्म हेतु राशन सामग्री देकर की सहायतादैनिक समाज जागरण 20.06.2026 चांद कुमार लायेक (ब्यूरो चीफ) पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर जमशेदपुर सामाजिक सेवा एवं मानवीय कार्यों के लिए निरंतर सक्रिय रहने वाले भगवा क्लब ने एक बार फिर सेवा और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए मानगो के संकोशाई रोड नंबर-4 निवासी स्वर्गीय माणिक मानता के परिवार की सहायता के लिए हाथ बढ़ाया। क्लब…
- तिलक समारोह में पत्रकार की बाइक चोरी, राजगढ़ थाने में दी तहरीर।समाज जागरण मीरजापुर / राजगढ़ थाना क्षेत्र में पत्रकार की बाइक चोरी होने से पत्रकार ने राजगढ़ थाने में तहरीर। जानकारी के अनुसार अश्वनी कुमार मिश्रा रामपुर 38 गांव थाना राजगढ़ निवासी 19 जून को तिलक समारोह में सम्मिलित होने गए हुए थे। तिलक समारोह निकरिका मे सम्मिलित होकर जैसे ही वहां से वापस आए…
- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजितसमाज जागरण मीरजापुर /अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में इशिता ट्रस्ट एवं इशिता कॉलेज ऑफ एलाइड एंड हेल्थ साइंसेज, वाराणसी द्वारा ऐतिहासिक चुनार किला के समीप माँ गंगा के तट पर एक दिवसीय योग जागरूकता कार्यक्रम एवं निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जनसामान्य को योग, स्वास्थ्य एवं संतुलित जीवनशैली…
- डिजिटल संचार के क्षेत्र में सूचना विभाग की प्रभावी पहल विभाग के आधिकारिक यूट्यूब चैनल ’’सूचना प्रवाह’’ का हुआ शुभारंभसरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी सहजता पहुंचेगी आमजन तक समाज जागरण मीरजापुर/ लखनऊ मेंउत्तर प्रदेश सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा डिजिटल संचार को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए विभाग के आधिकारिक यूट्यूब चौनल “सूचना प्रवाह” का शुभारंभ आज लोक भवन,…
- पटना के कोरियावां पंचायत को मिली सौगात2.63 करोड़ की लागत से बनेगा पंचायत सरकार भवन 15 अगस्त 2027 को उद्घाटन का लक्ष्य समाज जागरण पटना जिला संवाददाता:- वेद प्रकाश पटना/ जिले के फुलवारीशरीफ प्रखंड के कोरियावां ग्राम पंचायत में विकास की एक नई इबारत लिखी जा रही है। शनिवार को कोरियावां में पंचायत सरकार भवन के निर्माण कार्य का विधिवत भूमि…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








