लिखित समझौते और सुरक्षा के आश्वासन से बढ़ा जनता का विश्वास, आरटीआई एसोसिएशन और एसीबीआइ ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर जताया आभार
समाज जागरण | सन्तोष कुमार | सोनभद्र
सोनभद्र। महिलाओं से जुड़े एक संवेदनशील विवाद का त्वरित, शांतिपूर्ण और सम्मानजनक तरीके से निस्तारण कराने पर सोनभद्र पुलिस और क्षेत्राधिकारी नगर (सीओ सिटी) रणधीर कुमार मिश्रा की सोशल मीडिया पर सराहना हो रही है। विभिन्न सामाजिक एवं जागरूक संगठनों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा कर पुलिस प्रशासन की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए आभार जताया है।
लिखित समझौते और सुरक्षा के भरोसे से सुलझा मामला
सूचना का अधिकार कार्यकर्ता एसोसिएशन (पंजीकृत) के जिलाध्यक्ष अमान खान ने उत्तर प्रदेश पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों और सोनभद्र पुलिस को टैग करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा की। उन्होंने कहा कि सीओ सिटी रणधीर कुमार मिश्रा के न्यायप्रिय दृष्टिकोण और संवेदनशील पहल से पीड़ित महिलाओं के मामले का सम्मानजनक समाधान संभव हो सका।
उन्होंने बताया कि विपक्षी पक्ष की ओर से लिखित समझौतानामा दिए जाने और पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा का भरोसा दिलाए जाने से आमजन का पुलिस व्यवस्था के प्रति विश्वास मजबूत हुआ है।
एंटी करप्शन ब्यूरो ने भी की सराहना
वहीं, एंटी करप्शन ब्यूरो ऑफ इंडिया (एसीबीआइ) की सोनभद्र जिला इकाई ने भी सीओ सिटी की कार्यशैली को सराहनीय पुलिसिंग बताया है। संगठन ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि क्षेत्राधिकारी के त्वरित और संवेदनशील हस्तक्षेप से विवाद का शांतिपूर्ण निस्तारण हो सका।
संगठन ने पीड़ित पक्ष को न्याय और सुरक्षा का भरोसा दिलाने के लिए सोनभद्र पुलिस की कार्यप्रणाली की प्रशंसा की।
महिलाओं से जुड़े संवेदनशील मामलों में पुलिस की सक्रियता, निष्पक्ष सुनवाई और सम्मानजनक समाधान की भूमिका महत्वपूर्ण मानी जाती है। इस प्रकरण में सामाजिक संगठनों की ओर से मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया पुलिस और जनता के बीच विश्वास को मजबूत करने वाली पहल के रूप में देखी जा रही है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



