google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

#SonbhadraNews: कनहर पुल के पास अनियंत्रित बाइक चालक हुए गंभीर रूप से घायल, रेफर।

उपेन्द्र कुमार तिवारी/ समाज जागरण

दुद्धी/ सोनभद्र। विकासखंड के थाना कोतवाली दुद्धी अंतर्गत शनिवार की शाम कों प्रदीप कुमार उम्र 18 पुत्र राजमणि व चंदू उम्र 22 वर्ष पुत्र भगवान प्रसाद दोनों निवासी गौरसिंघा थाना विंढमगंज सोनभद्र दोनों एक ही बाइक पर सवार थे, जोरूखाड़ से गौरसिंघा जा रहे थे की कनहर पुल के पास शाम 7 बजे बाईक अनियंत्रित हो जानें के कारण गिर गए ।जिसे डॉयल 112 पुलिस ने वाहन से लाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भर्ती कराया है।

जहां चिकित्सक ने दोनों की हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। वहीं दूसरी दुर्घटना रामरति उम्र 20 वर्ष पुत्र प्रेम चन्द्र निवासी रन्नु थाना दुद्धी सोनभद्र अपने घर से लगभग 2 किमी दूर पर बाईक चालक अनियंत्रित होकर गिरने के कारण घायल हो गया। घटना लगभग 6:30 बजें की हैं। घायल व्यक्ति को परिजनों द्वारा निजी साधन से इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लाकर भर्ती कराया गया, जहां इलाज चल रहा है। मौके पर उप निरीक्षक श्याम जी यादव संग कांस्टेबल मौजूद रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)