google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

महाप्रबंधक, उत्तर रेलवे अशोक वर्मा द्वारा फिरोज़पुर–फाज़िल्का–अबोहर रेल खण्ड का विशेष निरीक्षण

संरक्षा एवं यात्री सुविधाओं की समीक्षा पर दिया विशेष बल
(मन्नू शर्मा पराशर समाज जागरण चीफ ब्यूरो पंजाब )

जैतो,6 सितंबर :उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक श्री अशोक कुमार वर्मा ने शुक्रवार फिरोज़पुर–फाज़िल्का–अबोहर रेल खण्ड का विशेष निरीक्षण किया। इस निरीक्षण का उद्देश्य रेलवे परिचालन, संरक्षा, संरचनाओं की स्थिति एवं यात्री सुविधाओं का आकलन करना था।निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक महोदय ने लेवल क्रॉसिंग संख्या 16, लेवल क्रॉसिंग संख्या 31, लेवल क्रॉसिंग संख्या 42, जलालाबाद स्टेशन, कर्व संख्या 10, फाज़िल्का स्टेशन, लेवल क्रॉसिंग संख्या 28 तथा अबोहर रेलवे स्टेशन का जायज़ा लिया और वहां उपलब्ध संरचनाओं का विस्तार से निरीक्षण किया। फाजिल्का और अबोहर रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास अमृत भारत स्टेशन के अंतर्गत किया जा रहा है, उन्होंने इन दोनों स्टेशनों के निर्माण कार्यों का अवलोकन किया और बाकी बचे कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया ।इसके अतिरिक्त, श्री अशोक कुमार वर्मा ने स्टेशन पर यात्री सुविधाओं एवं प्रबंधन की समीक्षा की। इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों को ट्रैक एवं संरक्षा कार्यों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने यात्री सुविधाओं को और बेहतर बनाने हेतु ठोस कदम उठाने पर बल दिया।उत्तर रेलवे यात्रियों की सुविधा एवं संरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निरंतर प्रयासरत है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)