टेढ़ागाछ / किशनगंज
समाज जागरण
जिला संवाददाता: अजमल नूरी
किशनगंज टेढ़ागाछ भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा में तैनात एसएसबी की बारहवीं बटालियन पैकटोला बीओपी के जवानों द्वारा रविवार को गश्ती के दौरान पीलर संख्या 154/1 के समीप 150 बोतल नेपाली शराब एवं एक लाल कलर की स्प्लेंडर बाइक को जब्त किया गया। आरोपी विकास विश्वास तस्करी के उद्देश्य से नेपाल से नेपाली शराब को भारतीय क्षेत्र में लेकर आ रहा था। इस दौरान शराब के साथ आरोपी को दबोच लिया गया है। गिरफ्तार विकास विश्वास तस्कर के विरुद्ध टेढ़ागाछ थाना में मामला दर्ज किया गया है। जानकारी देते हुए कमांडेंट सोहन लाल ने कहा कि पीलर संख्या 154/1 के समीप से 150 बोतल नेपाली सोफ़ी शराब के साथ एक तस्कर को टेढ़ागाछ थाना को सुपुर्द कर दिया है। शराब तस्कर अररिया जिले की कलियागंज का रहने वाला है। तस्कर के विरुद्ध मध्य निषेध अधिनियम के तहत तस्करी करने के आरोप में थानाध्यक्ष नीरज कुमार निराला ने मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है।
- बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर पुलिस की सख्ती, सैकड़ों वाहन चेक के दौरान 10 का चालान
- बभनी के चार गांवों में सफाई व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, डीएम से कार्रवाई की मांग
- ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने की आवाज बुलंद, दिसंबर में होगा जिला सम्मेलन
- ब्लास्टिंग से क्रशर प्लांट की मशीन का हिस्सा टूटकर गिरा, मलबे में दबकर सोनभद्र के चार मजदूरों की मौत
- EMRS पिपरखंड के छः विद्यार्थियों को राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान भ्रमण का गौरवपूर्ण अवसर
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



