बिकास राय
ब्यूरो चीफ गाजीपुर
समाज जागरण
पुलिस क्षेत्राधिकारी एवं थानाध्यक्ष ने फोर्स के साथ किया निरीक्षण
शारदीय नवरात्र के मद्देनजर सुप्रसिद्ध मां कष्टहरणी धाम करीमुद्दीनपुर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है। मुहम्मदाबाद के पुलिस क्षेत्राधिकारी सुधाकर पांडे और करीमुद्दीनपुर थानाध्यक्ष पवन कुमार उपाध्याय ने पूरे दल-बल के साथ मां कष्ट हरणी धाम का शनिवार को निरीक्षण किया।
इस दौरान मंदिर के पुजारी राजकुमार पाण्डेय , अध्यक्ष डाक्टर दिनेश चन्द्र राय से भी बातचीत की और नवरात्र की तैयारियों के बारे में जानकारी ली। अधिकारियों ने मंदिर परिसर, मेला क्षेत्र, पार्किंग, आने-जाने के रास्ते और भीड़ नियंत्रण की व्यवस्था का जायजा लिया। श्रद्धालुओं को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से दर्शन-पूजन कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस क्षेत्राधिकारी सुधाकर पाण्डेय ने बताया कि नवरात्रि के दौरान कष्टहरणी धाम पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा, ताकी किसी भी श्रद्धालु को कोई परेशानी न हो और नौ दिन तक चलने वाला यह नवरात्र पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



