दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) रविवार से शारदीय नवरात्र प्रारंभ होने को लेकर नबीनगर बाजार में जबरदस्त भीड़ देखी जा रही है। शुक्रवार की शाम से ही बाजार में श्रद्धालुओं की चहल-पहल बढ़ गई है।तस्वीर नबीनगर मुख्य बाजार की एक पूजा सामग्री की दुकान की है, जहाँ माता की चुनरी, श्रृंगार सामग्री, माला, धूप-अगरबत्ती, कपूर, सिंदूर, माता का वस्त्र और हवन सामग्री खरीदने के लिए महिला-पुरुषों की भीड़ लगी है।
दुकान पर बैठे दुकानदार ग्राहकों को सामान देने में व्यस्त दिख रहे हैं। लाल-पीले रंग की चुनरियों से सजी दुकानें नवरात्र के आगमन का एहसास करा रही हैं।श्रद्धालुओं का कहना है कि कल से कलश स्थापना के साथ नौ दिनों तक चलने वाले महापर्व की शुरुआत हो रही है, इसलिए आज ही सारी पूजन सामग्री की खरीदारी कर ली जा रही है। बाजार में नारियल, फल, फूल और नए वस्त्रों की बिक्री भी तेज हो गई है।दुकानदारों ने बताया कि इस बार नवरात्र को लेकर बाजार में अच्छा उत्साह है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



