मस्तुरी। जवाहर नवोदय विद्यालय मल्हार बिलासपुर के कक्षा नवमी से बारहवीं की छात्राऐ शिक्षिका श्रीमती सुनीता चौधरी के नेतृत्व में प्रातः 10 बजे डॉ कलाम विज्ञान क्लब, अटल टिंकरिंग लैब स्वामी आत्मानंद शासकीय बहुदेशीय उच्चतर माध्यमिक उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय में आए। सर्वप्रथम प्राचार्य डॉ राघवेन्द्र गौराहा ने सभी का स्वागत किया और इनोवेशन और अनुसंधान हेतु जुनून हर व्यक्तियो में होने की बात कही ।विभिन्न उदाहरणों के द्वारा उन्होंने इस बात को साबित किया की ईमानदारी से किया गया कार्य का फल अगर अभी नहीं तो देर ही सही , पर जरूर मिलता है । छात्राओं ने अटल टिंकरिंग लैब का भ्रमण किया नई नई तकनीकी की जानकारी ली डॉ कलाम विज्ञान क्लब के समन्वयक डॉ धनंजय पाण्डेय ने अपने सेशन को दो भागों में बांटकर अनुसंधान के जरूरी तत्वों से परिचित कराया।
आइडिएशन और डिजाइन थिंकिंग के महत्व और उनकी उपयोगिता को विभिन्न चरणों और उदाहरणों के द्वारा छात्राओ को जानकारी दी ।दूसरे चरण में मैराथन के विषयवस्तु , और उसे नीति आयोग अटल इनोवेशन मिशन की वेबसाइट में कैसे जमा करे विस्तार से बताया ।कहा कि जिस काम को करने में दिक्कत अगर आती है तो मानो सफलता जरूर मिलेगा ।तत्पशत भोजन अवकाश हुआ ।भोजन अवकाश के बाद लैब के मुरली देवांगन द्वारा कोडिंग कैसे की जाती है , पर प्रकाश डाला।साथ ही एड्रिनो यूनो पर कोड लिखकर बच्ची को अवगत कराया ।इसके पश्चात बच्चो ने भी छोटे छोटे कोड लिखे । कुछ प्रैक्टिकल प्रोजेक्ट्स भी डेवलप किए गए ।इस हैंड्स ऑन एक्सपीरिएंस को छात्रों ने बहुत ही उपयोगी बताया ।5 घंटे के इस कार्यक्रम का समापन जवाहर नवोदय विद्यालय मल्हार बिलासपुर की शिक्षिका सुनीता चौधरी के आभार प्रदर्शन से हुआ ।
नोएडा। भगवान श्रीराम के प्रति श्रद्धा और समर्पण भाव के साथ संतुष्टि सेवा फाउंडेशन ने नोएडा में निकाली गई भव्य श्रीराम बारात का स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर सैकड़ों बारातियों को मोतियों की मालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया। श्रद्धालुओं के लिए जलपान और नाश्ते की व्यवस्था की गई। साथ ही फूलों की वर्षा…
पत्नी के नाम सिलीगुड़ी में 92 डिसमिल जमीन खरीदने का आरोप, पटना, कटिहार और सारण में निगरानी ब्यूरो की तलाशी पटना। बिहार निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता चंद्रशेखर सिंह के कई ठिकानों पर छापेमारी की। गुरुवार को पटना, कटिहार और सारण…
गुन्नौर। नगर के सराय मोहल्ला स्थित चामुंडा मंदिर परिसर में आयोजित रामलीला के दौरान गुन्नौर पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। कोतवाली प्रभारी संजय कुमार के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम ने महिलाओं को उनके अधिकारों, सरकारी योजनाओं और आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।…
सोनभद्र। जुगैल थाना क्षेत्र के कुरछा-सेमिया मार्ग पर गुरुवार को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में पति-पत्नी समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चोपन पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया…
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के सजौर गांव के समीप गुरुवार सुबह बिजली के तार की चपेट में आने से ट्रक के खलासी की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब ट्रक से चावल उतारने के बाद खलासी तिरपाल समेटकर केबिन में रखने के लिए ऊपर चढ़ा था। इसी दौरान वह ऊपर से गुजर रहे…