म्योरपुर में अखिल भारतीय अटल काव्य निशा का सफल आयोजन

हम जगमग करते हैं सबको, रहते भले अन्धेरे में नाम हमारा सोनभद्र है, दीपक जैसी हालत है: – यथार्थ विष्णु

सुभाष चंद्र यादव/ समाज जागरण

म्योरपुर/ सोनभद्र। विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी स्थानीय ब्लॉक के कस्बा स्थित बिड़ला विद्या इंटर कालेज परिसर में बुधवार की रात जनप्रतिनिधि एवं व्यापार मंच के तत्वाधान में स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी को समर्पित कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। देश के विभिन्न राज्यों से आए कवियों ने रचनाओं के जरिए श्रोताओं को रात हंसाते और गुदगुदाने के साथ देश के गंभीर मुद्दों पर सोचने को मजबूर किया।

iphone-16
बेस्ट प्राइस पर iPhone 16 खरीदने के लिए यहाँ क्लिक करें

म्योरपुर सोनभद्र से शिक्षक और युवा कवि यथार्थ विष्णु ने जनपद की समस्याओं को अपने काव्य में रखते हुए ए पंक्तियां प्रस्तुत की..हम जगमग करते है सबको, रहते भले अंधेरे में, नाम हमारा सोनभद्र है दीपक जैसी हालत है कविता से आम जनों तक जुड़ने का प्रयास किया, राजस्थान से पधारे सुरेंद्र सार्थक ने .खुले आकाश में अपनी कमाई छोड़ देते है, माठा से पेट भरते है मलाई छोड़ देते है। नागपुर से आए मुकेश मनमौजी ने देश को खोखला करने वालों पर गहरी चोट करते हुए ये पंक्तियां प्रस्तुत की.. इधर से टूटा है,उधर से फूटा है।

ये हिंदुस्तान है इसे भ्रष्ट नेताओं ने लुटा है। फतेपुर से पधारे हास्य कवि समीर शुक्ल ने .मन की मैल मिटे न पावे, पुजी लियब पंडी पंडा, प्रस्तुत की, गोरख पुर की कवित्री डॉ सत्यमवंदा ने प्रेम रस का गीत प्रस्तुत करते हुए.. तेरे जीवन में पहले सी रवानी हो नहीं सकती, मेरी जैसी कोई तेरी दीवानी हो नहीं सकती, देश की एकता अखंडता और कौमी एकता के गीतों के लिए देश में मशहूर शायर अहमद आजमी ने .जमी मेरी गगन मेरा, फूलों का चमन मेरा,जहां सब मिल कर रहते है वही वतन मेरा प्रस्तुत की। स्थानीय भाषाओं पर देश में विख्यात लखन राम जंगली ने आदिवासियों की स्थिति को रेखांकित किया और कहा टाटी कर आड ने,आ बेटवा जवान हो, कहा मिले अंगना.. प्रद्युम्न त्रिपाठी ने सभी को मिल जुल कर रहने की सलाह देते हुए ये पंक्तियां पढ़ी.. रहे मिलजुल करके, सभी आदमी बन कर.संचालन कमलेश राज हंस ने करते हुए ये रचना पढ़ी छोटे चोर धुर्मा जेल में और बड़े चोर जेल का उद्घाटन करते है।

कार्यक्रम के शुरुआती कड़ी में कवि सम्मेलन में कवियों का परिचय और स्वागत वरिष्ठ अधिवक्ता कार्यक्रम के संयोजक सत्यनारायण यादव ने किया और कार्यक्रम का शुभारम्भ दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री जीत सिंह खरवार ने करते हुए पूर्व प्रधान मंत्री अटल के जीवन और आदिवासी जीवन शैली पर विचार व्यक्त किया उन्हें एकलव्य सम्मान से राजहंस ने सम्मानित किया। मौके पर अध्यक्षता ग्राम प्रधान संगीता गणेश जायसवाल, खंड विकास अधिकारी दिनेश मिश्र, पूर्व ब्लॉक प्रमुख पन्ना लाल जायसवाल, राम विचार गौतम, वरिष्ठ पत्रकार जगत नारायण विश्वकर्मा, अध्यक्ष प्रधान संघ म्योरपुर प्रेमचंद यादव, दीपक सिंह, ओंकार नाथ पांडेय, रविकांत, अजय अग्रहरि, कार्यक्रम के कोषाध्यक्ष सुजीत अग्रहरि, सुनील अग्रहरि, कुलदीप सिंह, वकील अहमद,पंकज सिंह,दयाशंकर, नागवंत जायसवाल, दीनबंधु यादव समेत सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)