समाज जागरण पटना जिला संवाददाता:- वेद प्रकाश
पटना/ जिले के पालीगंज प्रखण्ड अंतर्गत जरखा गांव में बज्रपात से एक किशोर की मौत हो गयी।
जानकारी के अनुसार पटना जिला के पालीगंज प्रखण्ड अंतर्गत जरखा गांव निवासी आमोद राम के 12 वर्षीय पुत्र निखिल कुमार अपने गांव के ही दोस्तो के साथ गांव के बाहर क्रिकेट खेल रहा था। उसी समय अचानक आसमान में काले बादल घिर आया। कुछ ही छनो में तेज हवाएं बहने लगी। आसपास मद अंधेरा छा गया।
जिसे देख सभी बच्चे इधर उधर छिपने का प्रयास करने लगा। इसी दौरान तेज गर्जन के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गयी। वही अचानक बज्रपात हुई। जिसके चपेट में आने से निखिल कुमार की मौत घटनास्थल पर हो गयी। घटना की सूचना पाकर निखिल के परिजन व गांववाले घटनास्थल पर पहुंचे। जहां शव से लिपटकर परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे। घटना की सूचना पाकर सिगोड़ी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया।
उसके बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए पालीगंज अनुमंडल अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद गांव तथा मृतक के घर मे मातम छाया हुआ है। वही माले नेता राजेश कुमार सहित कई राजनीतिक दलों के लोगो ने सरकार से आपदा बिभाग से मिलनेवाली राशि पीड़ित परिवार को अविलंब उपलब्ध कराने की मांग किया है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



