google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

#BigBreaking । गुमशुदा युवक का तालाब में मिला शव क्षेत्र में सनसनी, कोतवाली रावर्टसगंज अग्रिम कार्रवाई में जुटी

ब्यूरो चीफ़/ विजय कुमार अग्रहरी दैनिक समाज जागरण सोनभद्र। कोतवाली रावर्टसगंज क्षेत्र के अंतर्गत कोतवाली पर शंभू पुत्र नरेंद्र प्रजापति द्वारा कोतवाली पर एक गुमसूदगी दर्ज कराई जिसमें बताया गया कि उसका भाई रिंकू प्रजापति उम्र 22 वर्ष निवासी वसूली अपने गांव के दो साथियों के साथ मे तालाब पर मछली मारने के लिए गया था शाम के समय गांव के ही रामरक्षा के साथ उरमौरा से शराब लेकर ग्राम भगवारी के रिंकू वैश्य पूजन गोंड के साथ गांव में ही शराब पीने के दौरान ही कुछ विवाद होना बताया गया है ।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस द्वारा काफी खोजबीन की गई थी परिजनों के साथ ग्रामीणों के साथ लेकिन रिंकू का पता नहीं चल सका। आज सुबह रिंकू प्रजापति गांव के की भगवारी के छोटे तालाब में उतराता हुआ शव मिला पुलिस ने मौके पर जाकर शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा कर पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है, पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)