समाज जागरण पटना जिला संवादाता:- वेद प्रकाश
पटना/ बिहार के पुलिस महानिदेशक का पदभार ग्रहण करने के बाद से ही डीजीपी विनय कुमार एक्शन में हैं। राज्य की बिगड़ी कानून व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए लगातार सख्त निर्देश जारी कर रहे हैं। पूरे बिहार में उनके आदेश का असर देखने को मिल रहा है। इसी बीच पटना में बढ़ते अपराध को कंट्रोल करने के लिए गृह विभाग ने बड़ा फैसला ले लिया है। पटना में अपराधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस अधिकारियों और अन्य पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ाने का फैसला ले लिया गया है।दरअसल, पूरे राज्य के साथ साथ राजधानी पटना में अपराधियों के तांडव से सरकार की खूब फजीहत हुई है। सरकार ने अब कानून व्यवस्था को सुधारने के लिए पहल कर दी है।
पटना में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए 153 अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है, जो पटना में अपराध रोकने के साथ साथ अवैध अतिक्रमण हटाने में भी प्रशासन को सहयोग करेंगे। इसको लेकर गृह विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।गृह विभाग की तरफ से जारी अधिसूचना के मुताबिक, पटना के शहरी क्षेत्र में 3 डीएसपी, 3 इंस्पेक्टर, 9 एसआई, 18 एएसआई और 120 कांस्टेबल के पदों का सृजन किया गया है। इनके वेतन पर सरकार हर वर्ष 9.34 करोड़ रुपए से अधिक खर्च करेगी। सभी 153 पुलिसकर्मियों की नियुक्ति पटना के तीन भाग में विभाजित किया गया है। इसमें पटना पूर्वी में 40, पटना पश्चिमी में 40 और पटना मध्य क्षेत्र में 40 पुलिसकर्मियों को नियुक्त किया जाएगा।प्रत्येक क्षेत्र में एक डीएसपी, एक इंस्पेक्टर, तीन एसआई, 6 एएसआई और 40 सिपाही तैनात किए जाएंगे। इन इलाकों में पहले से तैनात पुलिसकर्मियों के अतिरिक्त इनकी तैनाती होगी। राजधानी पटना में पहले से ही सात हजार से अधिक पुलिसकर्मी तैनात हैं बावजूद इसके अपराधियों का तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा है। हर दिन हत्या, लूट जैसी वारदात को अंजाम देकर बेखौफ अपराधी पुलिस को चुनौती दे रहे हैं लेकिन अब उनकी शामत आने वाली है, क्योंकि सरकार ने इसके लिए बड़ी व्यवस्था कर दी है।
- समाज जागरण: 07 अगस्त दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित दैनिक हिंदी समाचार पत्र, देशभर में पहुंच रही आवाजनई दिल्ली। बदलते दौर में जब समाचारों की दुनिया तेजी से डिजिटल हो रही है, वहीं ‘समाज जागरण’ अपनी जमीनी पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुंचा रहा है। दैनिक हिंदी समाचार पत्र ‘समाज जागरण’ का प्रकाशन दिल्ली-एनसीआर से होता है और इसका प्रसार देश के विभिन्न हिंदी भाषी राज्यों तक है। समाज जागरण में देश-दुनिया, राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार, व्यापार, स्वास्थ्य,…
- 7 साल पहले आज ही के दिन Vistara ने शुरू की थी इंटरनेशनल उड़ान, दिल्ली से सिंगापुर के लिए भरी थी पहली उड़ाननई दिल्ली। भारतीय विमानन इतिहास में 6 अगस्त का दिन एक खास वजह से याद किया जाता है। आज से सात साल पहले, वर्ष 2019 में भारतीय एयरलाइन Vistara ने घरेलू उड़ानों से आगे बढ़ते हुए अंतरराष्ट्रीय परिचालन की शुरुआत की थी। एयरलाइन की पहली अंतरराष्ट्रीय उड़ान दिल्ली से सिंगापुर के बीच संचालित हुई थी।…
- IndiGo को अगस्त में मिला पहला A320neo विमान, 2026 में अब तक 25वीं डिलीवरीनई दिल्ली। देश की प्रमुख एयरलाइन IndiGo के बेड़े में एक और नया विमान शामिल हो गया है। अगस्त 2026 में एयरलाइन को अपना पहला नया विमान प्राप्त हुआ है। जानकारी के अनुसार, MSN 13406 वाला नया Airbus A320neo विमान IndiGo के बेड़े में शामिल हुआ है। विमान को भारतीय रजिस्ट्रेशन VT-IOU दिया गया है।…
- कोलकाता से रीवा, पटना और जबलपुर के लिए Alliance Air की नई उड़ानें, अगस्त में शुरू होगी सेवाकोलकाता। हवाई यात्रियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। क्षेत्रीय हवाई कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में Alliance Air ने कोलकाता से तीन नए शहरों के लिए उड़ान सेवाएं शुरू करने की घोषणा की है। एयरलाइन की ओर से अगस्त 2026 में रीवा, पटना और जबलपुर के लिए नई उड़ानें शुरू की जाएंगी।…
- संकाय विकास कार्यक्रम में विद्यार्थियों की मनोवैज्ञानिक समस्याओं व शिक्षा में उद्यमिता पर चर्चापंकज कुमार पाठक, समाज जागरण पद्मा, हजारीबाग। माँ विन्ध्यवासिनी कॉलेज ऑफ एजुकेशन में 6 अगस्त को एक दिवसीय संकाय विकास कार्यक्रम (एफ डी एफ) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ‘विद्यार्थियों में मनोवैज्ञानिक समस्याओं की पहचान’ एवं ‘शिक्षा में उद्यमिता’ विषय पर विशेषज्ञों ने महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन, स्वागत गान…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








