कुलदीप सिंह | लखीमपुर-खीरी
लखीमपुर-खीरी जनपद के मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बंजरिया के बाहर बुधवार को एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
मृतक की पहचान ग्राम बंजरिया निवासी रामशरण उर्फ लल्ला (36 वर्ष) पुत्र रामेश्वर के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार रामशरण मंगलवार रात खेत में पानी लगाने मजदूरी करने गया था, लेकिन वापस घर नहीं लौटा। बुधवार सुबह गांव के बाहर खेतों में उसका शव पड़े होने की जानकारी ग्रामीणों को मिली।
घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। ग्राम प्रधान द्वारा मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा भरते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
इस संबंध में क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मृतक खेत में पानी लगाने गया था और उसकी मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा, उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



