कुलदीप सिंह
लखीमपुर खीरी।
कृषक समाज इंटर कॉलेज, गोला में कॉलेज प्रबंधन समिति द्वारा निर्धन छात्र-छात्राओं को शीत लहर से राहत देने के उद्देश्य से जैकेट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य अनंत प्रकाश सरोज ने की, जबकि मुख्य अतिथि कॉलेज के प्रबंधक एवं पूर्व सांसद रवि प्रकाश वर्मा उपस्थित रहे।
इस अवसर पर विद्यालय की कक्षा 6, 7 एवं 8 के निर्धन छात्र-छात्राओं को जैकेट वितरित की गई। जैकेट पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने कॉलेज प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में कॉलेज के उप मंत्री विनोद चंद्र मिश्र, नारायण लाल वर्मा, उप प्रधानाचार्य लखपति भारती, डॉ. अनिल कुमार, देवेंद्र सिंह, अम्बरीष वर्मा, मनीष राज सिंह एवं निशा वर्मा सहित अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा का ध्यान रखना भी विद्यालय की जिम्मेदारी है। ठंड के मौसम में जरूरतमंद विद्यार्थियों को जैकेट वितरण से उन्हें न सिर्फ राहत मिलेगी, बल्कि पढ़ाई के प्रति उनका मनोबल भी बढ़ेगा।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



