समाज जागरण रंजीत तिवारी
वाराणसी।
सहकारिता विभाग कार्यालय विकास भवन में गुरुवार को संविधान दिवस मनाया गया| इस अवसर पर सहायक आयुक्त सहकारिता सुरेंद्र कुमार मौर्य की अगुवाई मे कार्यालय के सभी अधिकारियो और कर्मचारियों ने संविधान की प्रस्तावना पढी|इस अवसर पर सहायक आयुक्त ने कहा कि संविधान इस राष्ट्र की प्राणवायु है|.संविधान के बगैर कोई देश निष्प्राण देह की भाँति होता है|उन्होंने कहा कि आज के दिन 26 नवंबर को ही संविधान सभा ने विश्व के सबसे बड़े संविधान को स्वीकृत किया था|संविधान देश की आत्मा है और देश का गरूर है|
प्रस्तावना पढ़ने वालों मे एडीसीओ अवधेश सिंह, एडीसीओ लालजी, एडीसीओ माधवराम, अपर सांख्यिकी अधिकारी शैलेश श्रीवास्तव, सीओ प्रदीप कुमार मौर्य, बृजेश पटेल, कन्हैया लाल मौर्य, इत्यादि मुख्य रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.