google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

जिलाधिकारी ने सोन सुषमा अलंकृत उद्यान के पास बनायी जा रही सी0सी0 रोड का किये औचक निरीक्षण

समाज जागरण/ ब्यूरो चीफ सोनभद्र

सोनभद्र। जिलाधिकारी बी0 एन0 सिंह ने आज कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित सोन सुषमा अलंकृत उद्यान के बगल में वी0वी0 पैट गोदाम तक बनायी जा रही सी0सी0 रोड सड़क का औचक निरीक्षण किये, निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारीने परियोजना निदेशक डूडा को निर्देशित करते हुए कहा कि वी0वी0 पैट गोदाम तक बनायी जा रही सी0सी0 रोड निर्माण कार्य की गुणवत्ता में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जायें। सी0सी0 रोड का निर्माण कार्य गुणवत्ता पूर्ण तरीके से सुनिश्चित कराया जाये। इस दौरान उन्होंने सड़क निर्माण में प्रयोग की जा रही जी0एस0बी0 गिट्टी व बालू आदि सामग्री के सम्बन्ध में सम्बन्धित सहायक अभियन्ता से जानकारी प्राप्त की और आवश्यक दिशा-निर्देश दियें। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) श्री वागीश कुमार शुक्ला, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी श्री सुधांशु शेखर शर्मा, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी श्री अजय मिश्रा, अपर जिला सूचना अधिकारी श्री विनय कुमार सिंह सहित अधिकारीगण उपस्थित रहें।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)