google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पटना में रेलिंग तोड़कर ट्रैक्टर को पुनपुन नदी में गिरने से चालक की मौत

समाज जागरण पटना जिला संवाददाता:- वेद प्रकाश

पटना/ जिले के गौरीचक थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह एक ट्रैक्टर पुनपुन नदी में बने पुल से नीचे गिर गया और चालक की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा पुनपुन नदी पर बने पुल पर उस वक्त हुआ जब ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए लगभग 100 फीट नीचे जा गिरा।
हादसे में जान गंवाने वाले ट्रैक्टर चालक की पहचान दीदारगंज थाना क्षेत्र के कोटिया गांव निवासी अशोक पासवान के रूप में हुई है। वे रोज की तरह सुबह अपने ट्रैक्टर से पुनपुन नदी की ओर निकले थे। बताया जा रहा है कि जैसे ही उनका ट्रैक्टर गौरीचक बाजार के पास स्थित पुल पर पहुंचा, वह अचानक अनियंत्रित हो गया और पुल की रेलिंग तोड़ते हुए सीधे नीचे गहरे गड्ढे में जा गिरा। घटना के तुरंत बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। ट्रैक्टर के गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। उन्होंने देखा कि ट्रैक्टर गड्ढे में कीचड़ में फंसा हुआ था और चालक बेसुध पड़ा था। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना गौरीचक थाना को दी। सूचना मिलते ही गौरीचक थाना प्रभारी अरुण कुमार अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति का जायजा लिया और चालक की हालत देखी, जो तब तक दम तोड़ चुका था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। थाना प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि हादसे के सही कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल प्राथमिक अनुमान है कि ट्रैक्टर अनियंत्रित होने के कारण यह हादसा हुआ। लेकिन यह भी देखा जा रहा है कि कहीं पुल की संरचना में कोई कमजोरी तो नहीं थी या फिर चालक को स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या अचानक पेश आई हो।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)