google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पेंड्रा में जारी है 52 परी का खेल

समाज जागरण
विजय तिवारी
पेंड्रा। जीपीएम जिले के अंतर्गत पेंड्रा मुख्यालय में धड़ल्ले से जुआँ का संचालन किया जा रहा है किंतु पुलिस प्रशासन द्वारा अभी तक ठोस कार्यवाही नहीं की गई है सूत्र बताते हैं कि महेंद्रगढ़ का लाला नमक युवक द्वारा वामन परी के खेल का संचालन कराया जा रहा है ।और इन्हें न कोई रोकने वाला न ही कोई टोकने वाला जगह बदल बदल कर जुआँ. खिलाया जा रहा है, इस अड्डे में मुख्यालय सहित मध्य प्रदेश से अमलाई ,बुढार कोतमा एवं छत्तीसगढ़ के गौरेला, मरवाही, बिलासपुर, कोटमी आदि स्थानों से वामन पारी खेलने वाले पहुंच रहे हैं। प्रतिदिन लाखों रुपए की नाल भी वसूली किए जाने की खबर है। ऐसा नहीं है कि पेंड्रा में मात्र वामन परी का खेल ही संचालित हो रहा है बल्कि ओपन क्लोज का धंधा एवं प्रतिबंधित गाजे की बिक्री भी हो रही है। पूर्व में युवक कांग्रेस द्वारा जीपीएम जिले में अवैध कारोबार को लेकर धरना प्रदर्शन भी किया गया था लेकिन वर्तमान में यदि देखा जाए तो मरवाही एवं पेंड्रा में अवैध कारोबार पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। अवैध कारोबार में जुड़े लोगों द्वारा धड़ल्ले से बेखौफ होकर संचालित किया जा रहा है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)