google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सिविल बार एसोसिएशन दुद्धी का शपथ ग्रहण सम्पन्न

सांसद ने सिविल बार को एक सभागार देने का दिया आश्वासन.

समाज जागरण.

दुद्धी/ सोनभद्र। दुद्धी में वृहस्पतिवार को सिविल बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली. समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद छोटेलाल खरवार उपस्थित रहे.जबकि अध्यक्षता बार काउंसिल ऑफ यूपी के सदस्य विनोद कुमार पांडेय एवं बतौर विशिष्ट अतिथि चेयरमैन कमलेश मोहन मौजूद रहे.नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के अध्यक्ष प्रभु सिंह कुशवाहा को विनोद कुमार पांडेय ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. उपाध्यक्ष मनोज मिश्रा व अंजनी सिंह तथा सचिव महेन्द्र जायसवाल को नागेंद्र नाथ श्रीवास्तव ईल्डर कमेटी चेयरमैन ने शपथ दिलाई. कनिष्ठ उपाध्यक्ष सुभेष कुमार मौर्य को छोटेलाल गुप्त इल्डर कमेटी सदस्य व कोषाध्यक्ष आशीष कुमार गुप्ता को संतोष कुमार अग्रहरि ईल्डर कमेटी सदस्य ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. सहसचिव प्रशासन अभिनाथ यादव, सहसचिव प्रकाशन राजीव मिश्र, सहसचिव पुस्तकालय राकेश कुमार, गवर्निंग काउंसिल वरिष्ठ में विनय कुमार, इंद्रेश सिंह, सुखसागर, कमलेश्वर पूरी, अंजनी यादव, राहुल तथा सदस्य गवर्निंग काउंसिल कनिष्ठ में सुमन, नीरज जायसवाल, नीरेंद्र कुमार चौरसिया, गोबिंद कुमार को इल्डर कमेटी सदस्य सिविल बार छोटेलाल गुप्त व रामेश्वर तिवारी ने पद एवं गोपनीयता की
शपथ दिलाई. समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि सांसद श्री खरवार ने नई कार्यकारिणी को बधाई देते हुए, सिविल बार को एक सभागार देने का आश्वासन दिया. इस दौरान विनोद पांडेय ने कहा कि अधिवक्ताओं का हित सर्वोपरि है.बार काउंसिल के हित में अधिवक्ताओं के अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट आदि सुविधाएं दिए जाने की लड़ाई सरकार से लड़ रही है. सरकार अधिवक्ताओं के साथ अन्याय कर रही है. उन्होंने सबका आभार जताया. अन्य अतिथियों ने नई कार्यकारिणी को बधाई दी और कहा कि संगठन के लिए यह गौरव का क्षण है. उन्होंने वादकारी हित में बार एवं बेंच को सामंजस्य स्थापित कर लोगों को न्याय दिलाने की अपील की. नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रभु सिंह कुशवाहा ने सबका आभार जताया और कहा कि बार एवं बेंच की गरिमा को बरकरार रखते हुए, अधिवक्ताओं के सम्मान के लिए समर्पित रहूंगा। इल्डर कमेटी के चेयरमैन नागेंद्र नाथ श्रीवास्तव ने अतिथियों का आभार जताया। इसके पूर्व मुख्य अतिथि समेत सभी अतिथियों का माल्यार्पण एवं अंगवस्त्रम से सम्मान किया गया।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव, सोनभद्र बार महामंत्री अखिलेश पांडेय बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रामलोचन तिवारी, दुद्धी बार अध्यक्ष प्रेमचंद यादव, विष्णुकांत तिवारी, नंदलाल अग्रहरि, कैलाश कुमार गुप्ता, कुलभूषण पांडेय, रामेश्वर तिवारी, ओम प्रकाश मिश्रा, रामपाल जौहरी, मनोज मिश्रा, गौस मु0 ख़ाँ, रामजी पाण्डेय, अरुणोदय जौहरी, अवधनारायण यादव, अभिनय जायसवाल, पीसी गुप्ता, आदर्श जायसवाल, राकेश अग्रहरि, अंजनी सिंह, आशीष गुप्ता, सन्नो बानो, सुमन कुमारी, ममता मौर्या, संगीता वर्मा, सतेंद्र पांडेय समेत सैकड़ो अधिवक्ता उपस्थित रहे. संचालन सत्यनारायण यादव ने किया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)