दैनिक समाज जागरण
चोपन/ सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र में मानसिक रूप से बीमार युवती ने हाथ की नस ब्लेड से काटकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के मुताबिक थाना पर आगंतुक संतोष कुमार यादव पुत्र सुदर्शन यादव निवासी रूम नंबर 311b लोको कॉलोनी थाना चोपन जनपद सोनभद्र द्वारा लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया कि कल दिनांक 26/05/2025 को मेरी बहन खुशी उर्फ अन्नू यादव उम्र करीब 24 जो लगभग 3 साल से मानसिक रूप से बीमार थी, जिसका इलाज लखनऊ से बनारस तक कराया जा रहा था, मेरी बहन दिनांक 26 मार्च 2025 की रात्रि में लगभग 11:45 बजे दवा वगैरह खाकर अपने कमरे में सोने चली गई, रात में ही ब्लेड से अपने हाथ का नस काट ली जिससे उसकी मृत्यु हो गई है। इस सूचना पर मौके पर पहुंच कर जानकारी किया गया व फॉरेंसिक टीम भी मौके पर आकर, घटना स्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्रित किया। शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई कराई जा रही है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



