समाज जागरण/ सन्तोष कुमार
सोनभद्र। वड़नगर से वाराणसी तक की ‘सेवा संकल्प बाइक यात्रा’ रविवार देर शाम सोनभद्र के बभनी ब्लॉक स्थित आसनडीह गांव पहुंची। प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने इसका स्वागत किया। बाइक सवारों ने सेवा कुंज आश्रम कारीडाड़ चपकी में रात्रि विश्राम किया। उनका बाजे-गाजे से स्वागत हुआ, फूल बरसाकर तिलक, माला व अंगवस्त्र पहनाए गए। यह यात्रा पीएम मोदी के जन्मदिवस पर ‘वडनगर से वाराणसीः ए यात्रा ऑफ सेवा’ के तहत आयोजित है। यह यात्रा सेवा, जनसंपर्क और सामाजिक जागरूकता का संदेश फैला रही है।
20 टीमें 35,500 किलोमीटर तय कर रही हैं। यह 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक विभिन्न राज्यों के शहरों व गांवों का दौरा करेगी। इसका उद्देश्य सेवा और समाज से जुड़ना है। यात्रा में स्वच्छता अभियान, ग्राम सभाओं में संवाद, युवाओं से चर्चा, गौ सेवा और ‘एक पेड़ मां के नाम’ पौधारोपण हो रहे हैं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, आयोग उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार शारदा सिंह खरवार, श्रवण सिंह गोंड, मानसिंह गोंड, सुषमा सिंह गोंड, मंडल अध्यक्ष लालकेश कुशवाहा समेत बड़ी संख्या लोग मौजूद रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



