google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

दी तंदूरी प्वाइंट अस्पताल मे भर्ती मरीजो के साथ तीमारदार को निशुल्क खाना अस्पताल मे ही कराएगा उपलब्ध*

* शमीम अहमद सिद्दीकी दैनिक समाज जागरण बिजनौर नजीबाबाद जनपद बिजनौर के नजीबाबाद मे हरिद्वार रोड पर स्थित माल गोदाम के चौराहे पर दी तंदूरी प्वाइंट जिसमे सिर्फ वेजिटेरियन खाना ही उपलब्ध है अस्पताल मे भर्ती मरीजो के तीमारदारो के फोन करने पर निशुल्क चाय व खाना अस्पताल मे ही उपलब्ध कराएंगे दी तंदूरी पॉइंट के ऑनर डॉक्टर आकाश कुमार ने बताया कि कई बार अस्पताल मे भर्ती मरीज के साथ अकेले रहकर तीमारदार को मरीज का ध्यान रखने के कारण खाना तो दूर उन्हे चाय भी नसीब नही हो पाती उसी को देखते हुए डॉक्टर आकाश कुमार ने मरीज के साथ अधिकतम दो तीमारदारो को जितने दिन तीमारदार अस्पताल मे रहेंगे वह 7500130689 पर फोन करने पर उनके अस्पताल मे ही उनके कमरे तक चाय व खाना पहुंचाने की सुविधा रखी है समय दोपहर 12:00 बजे से रात 11:00 बजे तक रहेगा डॉक्टर आकाश कुमार यह जनहित कार्य निस्वार्थ अपने निजी खर्चे पर कर रहे है यह सेवा नजीबाबाद जलालाबाद व साहनपुर के अस्पतालो तक ही सीमित है


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)