google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

मेधा रूपम होंगी गौतमबुद्धनगर की 26 वीं किंतु पहली महिला जिलाधिकारी


-राजेश बैरागी-
2014 टोली की आईएएस अधिकारी मेधा रूपम गौतमबुद्धनगर की नई जिलाधिकारी होंगी। उन्हें मनीष कुमार वर्मा के स्थान पर भेजा गया है जिन्हें प्रयागराज में इसी पद पर नियुक्ति दी गई है। लगभग दो वर्ष पहले ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी रहीं मेधा रूपम की बतौर जिलाधिकारी यह तीसरी नियुक्ति होगी। इससे पहले वो हापुड़ और कासगंज की जिलाधिकारी रह चुकी हैं। मेधा रूपम गौतमबुद्धनगर जनपद की पहली महिला जिलाधिकारी होंगी हालांकि यहां नियुक्त रहे जिलाधिकारियों में उनका स्थान 26 वां है। उनके समक्ष पूर्ववर्ती जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की भांति जनपद के आम नागरिकों से सतत् संपर्क में रहने की अपेक्षा होगी । वहीं जनपद गौतमबुद्धनगर में तीन औद्योगिक विकास प्राधिकरण होने के बावजूद जिला प्रशासन की जमीनों को भूमाफियाओं के अवैध कब्जों से बचाने की चुनौती भी होगी। यह चुनौती इसलिए बड़ी है कि ये सभी भूमाफिया सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा के नेता हैं।(नेक दृष्टि)(ऐसे ही अन्य समाचारों आलेख के लिए हमारी वेबसाइट www.nekdristi.com देखें)


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)