google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सूरजपुरा पंचायत में शुरू हुआ ‘आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार’ कार्यक्रम, ग्रामीणों में उत्साह

पंकज कुमार पाठक,संवाददाता पदमा, दैनिक समाज जागरण

पदमा -प्रखंड के सूरजपुरा पंचायत में शनिवार को राज्य सरकार की जनकल्याणकारी पहल ‘आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार’ कार्यक्रम की शुरुआत उत्साहपूर्ण माहौल में की गई। प्रशासन द्वारा चलाया जा रहा यह विशेष अभियान 22 से 28 नवंबर तक प्रखंड के आठ पंचायतों में क्रमवार आयोजित किया जाएगा, जिसके माध्यम से ग्रामीणों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित है।
कार्यक्रम के उद्घाटन के अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। शिविर में पहुंचे विभागीय कर्मियों व अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य पात्र लाभुकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ना और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। इसके तहत लोगों को योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जा रही है तथा आवश्यक दस्तावेजों की जांच के बाद आवेदन मौके पर ही स्वीकार किए जा रहे हैं।
अधिकारियों ने कहा कि यह पहल विशेष रूप से उन ग्रामीण परिवारों के लिए उपयोगी साबित होगी, जिन्हें अब तक किसी योजना का लाभ नहीं मिल पाया था या जिन्हें जानकारी के अभाव में दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। शिविर के माध्यम से उन्हें घर के नजदीक ही प्रमाणपत्र, पेंशन, राशन कार्ड, सामाजिक सुरक्षा समेत कई योजनाओं से संबंधित सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएंगी।
ग्रामीणों ने भी इस कार्यक्रम को सराहते हुए कहा कि इससे उन्हें अलग-अलग दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और समस्याओं के समाधान में तेजी आएगी।
सूरजपुरा पंचायत में हुए इस सफल आरंभ के साथ पूरे प्रखंड में इस अभियान को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)