दैनिक समाज जागरण
मुस्कान खान
जनपद बिजनौर
नूरपुर क्षेत्र के ग्राम राजा का ताजपुर में एक व्यक्ति के साथ गाली-गलौच और मारपीट का मामला सामने आया है, जहां आरोपी अनीस अहमद अपने तीन साथियों सहित वादी के पास पहुंचा और कहासुनी के दौरान गाली-गलौच करते हुए मारपीट की, इसी दौरान अनीस ने तमंचे की बट से वार कर वादी को घायल कर दिया, पीड़ित की तहरीर पर थाना नूरपुर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी अनीस अहमद पुत्र अमीर हसन निवासी राजा का ताजपुर को गिरफ्तार कर लिया, पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर व एक जिंदा कारतूस बरामद किया है, घटना में प्रयुक्त हथियार मिलने के बाद पुलिस ने मामला और गंभीर मानते हुए कार्रवाई को आगे बढ़ाया है, अन्य नामजद व अज्ञात आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है, गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक राजवीर सिंह, हेड कांस्टेबल अनूप सिंह व हेड कांस्टेबल मोनू सिंह शामिल रहे,
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



