दैनिक समाज जागरण
मुस्कान खान
जनपद बिजनौर
कोतवाली शहर क्षेत्र में दो युवकों ने एक व्यक्ति से कहासुनी के दौरान जमकर हंगामा किया। आरोप है कि दोनों ने पीड़ित के साथ मारपीट की और तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची यूपी-112 पुलिस टीम ने जब मामले को शांत कराने की कोशिश की, तो दोनों आरोपियों ने पुलिसकर्मियों के साथ भी बदतमीजी की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर थाने ले आई। पूछताछ के दौरान एक आरोपी के पास से 315 बोर का अवैध तमंचा बरामद हुआ पीड़ित द्वारा कोतवाली शहर में दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों युवक ग्राम नवादा, थाना हल्दौर, जनपद बिजनौर के रहने वाले हैं गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम–पते काकुल कुमार पुत्र सरदेव सिंह, निवासी ग्राम नवादा, थाना हल्दौर, जनपद बिजनौर। अंकित कुमार पुत्र ओमप्रकाश सिंह, निवासी ग्राम नवादा, थाना हल्दौर, जनपद बिजनौर।बरामदगी विवरण एक अवैध तमंचा 315 बोर, जो अभियुक्त काकुल कुमार के पास से बरामद हुआ। कोतवाली शहर पुलिस द्वारा दोनों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। उनके विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम उप निरीक्षक अंकुर पाल, थाना कोतवाली शहर मुख्य आरक्षी विवेक राणा, थाना कोतवाली शहर आरक्षी संदीप, थाना कोतवाली शहर आरक्षी शोभित कुमार, यूपी-112 पीआरवी होमगार्ड चालक विचित्र कुमार, यूपी-112 पीआरवी शामिल रहें।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



