दैनिक समाज जागरण
गुना: जगतगुरु तत्वदर्शी संत रामपाल जी महाराज के सानिध्य में जिला गुना के तहसील राघोगढ़ के पीपलखेड़ी में दिनांक 29/10/2023 दिन रविवार को एक दिवसीय सत्संग समागम का आयोजन एलइडी टीवी के माध्यम से किया गया। जिसमें संत रामपाल जी महाराज के शिष्यों के साथ-साथ जनसाधारण के लोगों ने भी सत्संग का लाभ उठाया।
संत रामपाल जी महाराज ने सत्संग में बताया है कि जिस दिन हम सच्चे संत के सत्संग में जाते है उस दिन यदि हमारे भाग्य में मृत्यु भी लिखी हो तो भी परमात्मा उस मृत्यु को टाल देता है। कबीर साहेब जी कहते हैं:- सतगुरु शरण में आने से, आई टले बला। जे मस्तक में सूली हो, तो कांटे में टल जा ।।
पूर्ण सतगुरु की शरण में आने के बाद साधक को पूर्ण परमात्मा की सतभक्ति प्राप्त हो जाती है। सतभक्ति करने वाले साधक के प्रारब्ध में यदि उसकी मृत्यु भी लिखी हो तो वह भी टल जाती है। पूर्ण आध्यात्मिक ज्ञान द्वारा और पूर्ण संत की शरण लेने से ही हम पूर्ण परमात्मा तक पहुंच सकते हैं और पूर्ण परमात्मा ही हमारी रक्षा कर सकता है। हमें हर संकट से बचा सकता है।
संत रामपाल जी महाराज और उनके शिष्य ज्ञान प्रचार के माध्यम से समाज में फैले भ्रष्टाचार, दहेज प्रथा, कन्या भ्रूण हत्या, रिश्वतखोरी और अन्य । बुराइयों को समाप्त कर एक अच्छे समाज का निर्माण कर रहे हैं। सत्संग समारोह में श्रद्धालु उपस्थित रहे। श्रद्धालुओं को ठंडे जल व चाय – बिस्किट की व्यवस्था रखी गई। इस सत्संग समारोह में जिला सेवादार करण दास, हंसराज दास व मनोज दास उपस्थित रहे।
- बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर पुलिस की सख्ती, सैकड़ों वाहन चेक के दौरान 10 का चालानजिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बभनी थाना क्षेत्र में सीसी टीम ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के मकसद से शुरू किया गया है। बभनी-अंबिकापुर मुख्य मार्ग पर शनिवार शाम को बभनी पुलिस की क्रिटिकल कॉरिडोर टीम ने यह अभियान चलाया। इसका मकसद…
- बभनी के चार गांवों में सफाई व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, डीएम से कार्रवाई की मांगजिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। बभनी ब्लॉक के रन्दह, झनकपुर, सागसोती और मचबंधवा गांवों में रविवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। वे गांवों में साफ-सफाई की खराब व्यवस्था से परेशान थे। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से इस मामले में कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत बभनी के इन गांवों में…
- ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने की आवाज बुलंद, दिसंबर में होगा जिला सम्मेलनसुरक्षा, उत्पीड़न व फर्जी मुकदमों समेत टोल प्लाजा और मेडिकल सुविधाओं पर मंथन समाज जागरण गुरमा/ सोनभद्र। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन सोनभद्र की आवश्यक बैठक रविवार को दैनिक तरुणमित्र जनपद कार्यालय, रॉबर्ट्सगंज में जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में ग्रामीण पत्रकारों की ज्वलंत समस्याओं, पत्रकार सुरक्षा, उत्पीड़न, फर्जी मुकदमों, टोल प्लाजा,…
- ब्लास्टिंग से क्रशर प्लांट की मशीन का हिस्सा टूटकर गिरा, मलबे में दबकर सोनभद्र के चार मजदूरों की मौतसमाज जागरण/ ब्यूरो चीफ विजय कुमार अग्रहरी सोनभद्र। अहरौरा थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर क्रशर प्लांट में डस्ट हटाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। क्रशर प्लांट की मशीन का एक हिस्सा अचानक टूटकर मजदूरों के ऊपर जा गिरा। मलबे में दबने से सोनभद्र के जुगैल थाना क्षेत्र के एक ही गांव के चार मजदूरों…
- EMRS पिपरखंड के छः विद्यार्थियों को राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान भ्रमण का गौरवपूर्ण अवसरजिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (EMRS) पिपरखंड के लिए यह अत्यंत हर्ष एवं गौरव का विषय है कि विद्यालय के छह विद्यार्थियों आदित्य, अजीत, पी.के.आर.सी. बाबू, संगीता, नेहा एवं राधा को राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली स्थित अमृत उद्यान के भ्रमण का विशेष अवसर प्राप्त हुआ है। विद्यार्थियों का यह विशेष…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








