google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

विश्व हिंदू परिषद के जिला सह मंत्री ने नवरात्र के मद्देनजर मांस, मछली की सड़कों-गलियों पर बिक्री व अतिक्रमण की, रोकथाम की मांग

उपेन्द्र कुमार तिवारी/ समाज जागरण

दुद्धी/ सोनभद्र। सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र देकर उपजिलाधिकारी दुद्धी निखिल कुमार यादव से विश्व हिंदू परिषद के जिला सह मंत्री पीयूष कुमार अग्रहरी एडवोकेट ने किया।
दुद्धी नगर के खुले क्षेत्र आवासीय इलाको में तथा राजघराना के पास मलदेवा रोड पर खुले में धड़ल्ले से मांस की बिक्री बिना मानकों के किया जा रहा है। इसी प्रकार जाबर ग्राम के मुख्य मार्ग तथा महुली बाजार में मेंन रोड पर खुलेयाम मछली, मांस का विक्रय किया जा रहा है जिससे आने वाले पवित्र नवरात्रि के त्यौहार को देखते हुए सभी अवैध दुकानो को तत्काल बंद कराने व
पुनः नगर कस्बे में हो रहे अतिक्रमण पर भी जानकारी दिया गया। ज्ञातव्य हो कि कुछ ही दिनों पूर्व अभी नगर पंचायत द्वारा व प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाया गया लेकिन पुनः अतिक्रमण प्रारम्भ हो गया है जिसकी जद में राहगीर आ रहे हैं।
इसी प्रकार दुद्धी नगर पंचायत के तमाम संपर्क मार्ग में भी अतिक्रमण हो रहे हैं जिस पर उपजिलाधिकारी द्वारा तत्काल संज्ञान लेकर कार्यवाही का भरोसा दिलाया गया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)