google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

तिरंगा यात्रा: दुद्धी मण्डल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय ध्वज के साथ नगर में निकाली रैली

उपेन्द्र कुमार तिवारी/ समाज जागरण

दुद्धी/ सोनभद्र। आज दुद्धी मण्डल में हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता दिवस से पूर्व हाथों में झंडा लेकर तिरंगा यात्रा निकाली। दुद्धी नगर पंचायत स्थित रामलीला मैदान से शुरू हुई भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की तिरंगा यात्रा का शुभारंभ भाजपा जिला प्रभारी अनिल सिंह ने तिरंगा झंडा दिखाकर किया। दुद्धी में दो किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें महिलाओं, युवाओं व वरिष्ठ नागरिकों ने भागीदारी की तिरंगा यात्रा रामलीला मैदान से शुरू होकर दुद्धी नगर भ्रमण करते हुए पुनः रामलीला मैदान पर पहुंच कर सम्पन्न हुई।तिरंगा यात्रा के समापन पर जिला प्रभारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश को साझा किया। उन्होंने बताया 10 से 12 अगस्त तक पूरे जिले में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही उसी क्रम में आज दुद्धी मण्डल में भी यह यात्रा निकली है तथा 13 से 15 अगस्त तक हर घर पर तिरंगा फहराना है। यह अभियान सभी के लिए है, चाहे वह अमीर हो या गरीब,नेता हो या आम नागरिक। वही दुद्धी नगर पंचायत चेयरमैन कमलेश मोहन ने अपने पूरे कर्मचारी व सभासद के साथ इस यात्रा में सहभागिता की इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक मनीष जायसवाल मण्डल अध्यक्ष दीपक शाह ने कहा कि 15 अगस्त की शाम को तिरंगे को सम्मानपूर्वक उतार कर सुरक्षित रखना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत 2047 में विश्व गुरु विकसित राष्ट्र बनेगा। उन्होंने सभी नागरिकों से अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की तथा आये हुए समस्त कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर इस तिरंगा यात्रा में दुद्धी उप जिलाधिकारी निखिल यादव खण्ड विकास अधिकारी रामविशाल चौरसिया सहायक विकास अधिकारी आशुतोष श्रीवास्तव जिलामंत्री दिलीप पांडे पूर्व मण्डल अध्यक्ष मनोज सिंह बबलू सुमित सोनी कार्यक्रम सह संयोजक विनोद जायसवाल धर्मेंद्र पाल संजू तिवारी अनिल हलुवाई प्रबुद्ध प्रकोष्ठ जितेंद्र चन्द्रवंशी शिवशंकर प्रसाद युवामोर्चा अजय चन्द्रवँशी विकास सोनी विकास मद्धेशिया सूरजदेव प्रसाद मण्डल महामंत्री अंशुमान राय प्रेमनारायण सिंह मोनू गोरखनाथ अग्रहरी आयुष कुमार दीपक जौहरी अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष राफे खान प्रवीण जायसवाल दीवान सिंह मीरा सिंह गोंड़ कलावती देवी सभासद धीरज जायसवाल आमेश सिंह सहित दुद्धी नगरवासी उपस्थित रहें।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)