पांच सौ मीटर दूर से पानी लाने को मजबूर, सरपंच और पीएचई विभाग के इंजीनियर पर ग्रामीणों का खूब आक्रोश ।
मस्तूरी एसडीएम कार्यालय के घेराव कर ज्ञापन सौंपने को मजबूर होंगे व्यापारी संघ,
समाज जागरण ब्यूरो
मस्तूरी। जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत पचपेड़ी में विगत 15 दिनों से नल और बोर खराब हो गया ग्रामीण और वहां के व्यापारी पीएचई विभाग को इसकी सूचना दें कर कई बार खराब हो चुके बोर और नल को बनाने की गुजारिश कर चुके हैं लेकिन गहरी नींद में सोए पीएचई विभाग के जवाबदार अधिकारियों की उदासीनता की वजह से भीषण गर्मी में भी लोग पानी के लिए तरस रहे हैं लिहाजा ग्रामीणों को 500 मीटर की दूरी से पानी लाकर अपना गुजर-बसर करना पड़ रहा है बताते चलें कि पचपेड़ी मुख्यालय जहां पर सप्ताहिक बाजार के साथ-साथ कई व्यापारिक प्रतिष्ठान भी है। लेकिन मुख्य जगह पर पानी की उपलब्ध नहीं होने की वजह से ग्रामीण के साथ-साथ व्यापारिक लोग भी काफी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। ग्रामीणों ने इस समस्या को ग्राम पंचायत के सरपंच धनराज नायक से भी नल के मरम्मत कराने के लिए गुहार लगाए हैं लेकिन सरपंच साफ शब्दों में ग्रामीणों को यह कह कर दुत्कार रहे हैं कि यह पीएचई का मामला है और पीएचई विभाग वाले समझे, मुझे इस कार्य से कोई मतलब नहीं है कहकर बेतुके बयान दे रहे हैं। जिस वजह से ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। लोगों की यह भी शिकायत है कि वह इस समस्या को पीएचई विभाग के इंजीनियर प्रमोद महतो से फोन के माध्यम से जानकारी दे रहे हैं लेकिन वह भी ग्रामीणों को पानी की समस्या से निजात दिलाने के लिए सक्रिय नहीं दिखाई दे रहे हैं। ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों के फोन को उठाना भी उचित नहीं समझ रहे हैं। पचपेड़ी के व्यापारी संघ के लोगों ने जानकारी देते हुए बताया है कि विगत 15 दिन हो गए हैं पानी की समस्या से ग्रामीण और व्यापारी सभी पानी की किल्लत को झेल रहे हैं, विभागीय और पंचायत के जनप्रतिनिधि ध्यान नहीं दे रहे हैं इस वजह से वह लोग मस्तूरी एसडीएम कार्यालय का घेराव कर बोर एवं नल की मरम्मत के लिए ज्ञापन सौंपेंगे। आखिरकार पचपेड़ी के बाजार मोहल्ला वासियों एवं व्यापारी लोगों को पानी की समस्या से कब निजात मिलेगी यह समझ से परे है।
- पुराने सेल्स टैक्स मामलों के निस्तारण की मांग, निखिल अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
by samaj
जीएसटी लागू होने से पहले के 20-25 वर्ष पुराने मामलों के लिए विशेष लोक अदालत आयोजित करने की मांग लखनऊ/नोएडा। उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष निखिल अग्रवाल ने मुख्यमंत्री के नाम पत्र भेजकर जीएसटी लागू होने से पहले के लंबित सेल्स टैक्स मामलों के समाधान के लिए विशेष लोक अदालत या एकमुश्त…
- केन्द्रीय आर्य युवक परिषद का 48वां स्थापना दिवस एवं स्वामी श्रद्धानंद बलिदान शताब्दी समारोह संपन्न
by samaj
‘हम और आप ही भारत और दुनिया को बदलेंगे’ : डॉ. अशोक चौहान स्वामी श्रद्धानंद को भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग : अनिल आर्य नई दिल्ली। केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के 48वें स्थापना दिवस एवं स्वामी श्रद्धानंद बलिदान शताब्दी वर्ष के अवसर पर रविवार को आर्य समाज ग्रेटर कैलाश, नई दिल्ली में भव्य…
- दाढ़ी बनाकर घर लौट रहे सेवानिवृत्त शिक्षक को मारी गोली, हालत गंभीर
by samaj
बिना नंबर की बाइक से पहुंचे हेलमेटधारी हमलावर ने सीने में दागीं दो गोलियां, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस पंकज कुमार पाठक / समाज जागरण पदमा। पदमा थाना क्षेत्र के परतन सूर्यपूरा में रविवार सुबह एक सेवानिवृत्त शिक्षक को गोली मारने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूर्यपूरा मेडिकल चौक के समीप हुई…
- महर्षि यूनिवर्सिटी में इंडिया कनेक्ट एंड कोलैबोरेशन समिट-2026 का आयोजन
by samaj
त्रिनिदाद एवं टोबैगो के हाई कमिश्नर चंद्रदाथ सिंह ने भारत के साथ सहयोग की संभावनाओं पर रखे विचार, शिक्षा और उद्योग जगत के विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव संदीप गर्ग / नोएडा। महर्षि यूनिवर्सिटी के नोएडा कैंपस में रविवार को इंडिया कनेक्ट एंड कोलैबोरेशन समिट-2026 (ICCS-2026) का आयोजन किया गया। सम्मेलन में देश-विदेश के राजनयिक…
- सेक्टर-63 पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग गिरोह के दो आरोपियों को दबोचा, 31 मोबाइल फोन बरामद
by samaj
चोरी और स्नैचिंग के मोबाइल बेचकर करते थे कमाई, फोन से ऑनलाइन रकम भी करते थे ट्रांसफर नोएडा। थाना सेक्टर-63 पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग और चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 31 मोबाइल फोन, एक अवैध चाकू और घटना में प्रयुक्त…
Like this:
Like Loading...
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.