समाज जागरण कटनी।
पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा उपद्रव करने वाले आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके पालन में पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में एवं थाना प्रभारी माधवनगर संजय दुबे के नेतृत्व चौकी निवार प्रभारी अंजनी मिश्रा द्वारा उपद्रव करने वालों को दिनांक 25/05/26 को अनावेदकगण (1) मदन मोहन पिता स्व.रामभरोश मिश्रा ग्राम बिछुआ थाना माधवनगर कटनी एवं बुद्धु काछी पिता मनोहर काछी निवासी बिछुआ थाना माधव नगर को धारा 170 bnss में गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया। कार्यवाही में चौकी प्रभारी निवार स.उ.नि. अजनी मिश्रा,राजेश कोरी ,आरक्षक अरविंद,वकील यादव की विशेष भूमिका रही
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



