संवाददाता/ आनन्द कुमार।
दैनिक समाज जागरण
दुद्धी/ सोनभद्र। दुद्धी तहसील क्षेत्र के म्योरपुर थाना क्षेत्र के मुर्धवा -बीजपुर मार्ग पर बभनडीहा गांव के पास अचानक सड़क पर आई नीलगाय को बचाने मे कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई. हादसे मे सवार 6 लोग घायल हो गए. सभी घायल एक ही परिवार के हैं. महा कुम्भ मे स्नान कर लौट रहे थे.सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर में भर्ती कराया गया है. प्रारंभिक उपचार के बाद चार लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर निवासी नवीन कुमार 45 वर्ष अपनी मां मालती देवी 65 वर्ष,पत्नी सीता देवी 42 वर्ष, पुत्री स्वाति सिंह 14 वर्ष, पुत्र सत्यम सिंह 12 वर्ष, आदित्य कुमार सिंह 16 वर्ष के साथ महाकुंभ मेले में शामिल होने प्रयागराज गए थे. बृहस्पतिवार को पूरा परिवार अपने कार से लौट रहा था. मुर्धवा- वीजपुर मार्ग पर बभनडीहा गांव के पास अचानक नीलगाय सड़क पर आ गई. उसे बचाने की कोशिश में कर अनियंत्रित होकर पीने से टकरा गई. हादसे में कार सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. राहगीरों की मदद से उन्हें म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. घटना की सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक हेमंत कुमार सिंह ने वाहनों को सड़क किनारे कर आवागमन को सुचारू बनाए।
उन्होंने बताया कि चार घायल लोगों की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया. उधर वन कर्मियों ने घायल नीलगाय को रेंज परिसर ले जाकर उसका उपचार कराया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



