google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

एसआईआर के तहत बीडीओ सह सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी अभिनव कुमार ने डिजिटाइजेशन कार्यों का लिया जायजा

समाज जागरण
गोड्डा मेहरमा बिशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत मतदाता सूची को अधतन, शुद्ध, त्रुटिरहित व समावेशी बनाने का कार्य प्रखंड में युद्ध स्तर पर जारी है।इस दौरान बीएलओ, वॉलिंटियर्स व अन्य द्वारा मतदाताओं के घर-घर पहुंचकर गणना प्रपत्रों का वितरण एवं संग्रहण कार्य किया जा रहा है।इस दौरान बीडीओ सह सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी अभिनव कुमार ने बुधवार को प्रखंड के मतदान केन्द्र संख्या एक से 20 तक का घूम-घूम कर जायजा लिया। इस दौरान बीडीओ ने बीएलओ से कई प्रकार की जानकारी ली साथ हीं अभियान की सफलता को लेकर उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए

अभियानकी गति और तेज करने का सुझाव दिया। कहा कि यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि प्रत्येक पात्र मतदाता तक गणना प्रपत्र समय पर पहुंचे और भरे हुए प्रपत्र निर्धारित समय सीमा के अंदर प्राप्त किया जाए। उन परिवारों एवं मतदाताओं पर विशेष ध्यान देने की बात कही गई, जिससे अब तक संपर्क स्थापित नहीं हो पाया है। निरीक्षण के क्रम में गणना प्रपत्रों के साथ संलग्न आवश्यक दस्तावेजों की उपलब्धताएं उनकी प्रारंभिक जांच तथा अभिलेखों के सत्यापन की प्रक्रिया की भी जांच की गई। अधिकारियों ने कहा कि योग्य छूट नहीं और अयोग्य जुटे नहीं इस पर विशेष ध्यान देने पर बल दिया गया।

कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य बीते 30 जून से जारी है जो आगामी 29 जुलाई तक चलेगा। इस दौरान बीएलओ के द्वारा वर्ष 2003 के एसआईआर से मैपिंग करते हुए उससे उसका मिलान करना है। यदि उस मतदाता का नाम उस समय नहीं था तो उसके माता-पिता के आधार पर उसका प्रपत्र भरा जाएगा।यदि था तो स्वयं फॉर्म भरेंगे यानी मैपिंग करेंगे। निरीक्षण के दौरान बीडीओ अभिनव कुमार ने घर-घर पहुंचकर गणना प्रपत्र वितरण कर रही बनौधा मतदान केंद्र संख्या 13 की बीएलओ मिला कुमारी से अपना गणना प्रपत्र प्राप्त किया। तथा अभियानकी सफलता को लेकरउन्हें आवश्यकदिशा-निर्देश दिया। इस अवसर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी दीपक कुमार साह, वॉलिंटियर्स नवल किशोर शर्मा सहित कई गणमान्य मौजूद थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)