वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
देश में मेरी लाईफ एम्प्लीफिकेशन प्लान 2024 जोकि दिनांक 05 मई 2024 को लॉन्च किया गया। इसी के तहत दिनांक 06 मई 2024 से 12 मई 2024 तक स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 06 मई 2024 को स्वच्छता अभियान के हिस्से के रूप में सुबह 06.30 बजे से 72 वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल के क्रमियो एवं पंजीपाड़ा रेलवे स्टेशन के कर्मचारियों के द्वारा एक घंटा श्रमदान किया जिसमें पंजीपाड़ा रेलवे स्टेशन और रेलवे
ट्रैक की साफ-सफाई की गयी।
स्वच्छता एक ऐसा महत्वपूर्ण अभियान है जो स्वयं, समाज, और पर्यावरण के लिए फायदेमंद है। यह बीमारियों के प्रसार को रोकता है और अच्छे स्वास्थ्य को सुरक्षित रखता है।इस स्वच्छता अभियान में 72 वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल के शैलेश कुमार सिन्हा, समादेष्टा, शमशेर सिंह, उप समादेष्टा, रवीन्द्र कुमार, उप समादेष्टा, 11 अधिनस्थ अधिकारी, 61 अन्य कार्मिक एवं रेलवे के एन. के. सिन्हा (एस.एम.) तथा 17 अन्य रेलवे कार्मिक एवं पंजीपाड़ा ग्राम पंचायत के मेम्बर श्रीमती मंजु रानी मिर्धा एवं श्री शांति रंजन मिर्धा सहित स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर अपना योगदान दिया। बीएसएफ द्वारा आयोजित इस स्वच्छता अभियान कार्यक्रम के लिए रेलवे कार्मिकों और स्थानीय लोगों ने वाहिनी के प्रति आभार व्यक्त किया और वाहिनी की प्रशंसा की और भविष्य में अपना योगदान देने का आश्वासन दिया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



