google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई में बाधा डालने वाला आरोपी गिरफ्तार, अन्य उपद्रवियों की पहचान जारी — एसीपी अतुल अंजन त्रिपाठी

ब्यूरो/ समाज जागरण

वाराणसी। शहर में अवैध निर्माण हटाने की प्रक्रिया के दौरान सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) अतुल अंजन त्रिपाठी ने बताया कि इमरान उर्फ बब्लू नाम के व्यक्ति को सरकारी कार्य में बाधा पहुँचाने एवं अफवाह फैलाने के आरोप में कल गिरफ्तार किया गया है।

एसीपी ने बताया कि आरोपी को पूछताछ के लिए कई बार थाने बुलाया गया था, लेकिन सहयोग न मिलने पर उसे कल गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि “सरकारी कार्य में बाधा डालने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कार्रवाई से जुड़ी अफवाहें फैलाने वाले या स्थिति को बिगाड़ने की कोशिश कर रहे अन्य व्यक्तियों की पहचान वीडियो फुटेज के आधार पर की जा रही है। ऐसे सभी तत्वों के विरुद्ध भी कठोर कार्रवाई की तैयारी है।

एसीपी त्रिपाठी ने बताया कि जिस क्षेत्र में यह कार्रवाई की गई, वहां स्थित मकानों को लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा पहले से चिन्हित किया गया था और मकान मालिकों को विधिवत रूप से मुआवजा भी प्रदान किया गया था। इसके बाद ही प्रशासन ने विधिसम्मत तरीके से कार्रवाई को अंजाम दिया।

उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे किसी भी तरह की भ्रामक अफवाहों से दूर रहें और चल रही सरकारी कार्रवाइयों में सहयोग करें।

#Varanasi #UPPolice #BreakingNews #LawAndOrder #ACPAtulAnjanTripathi
#समाजजागरण #GovernmentWork #JudicialCustody #PoliceAction #UPNews


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)