google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पेयजल आपूर्ति को लेकर ग्रामीणों ने मुर्दहा स्कीम के गेट में ताला बंद कर जताया विरोध

*जेई नवीन त्रिपाठी के कल ठीक करने केआश्वासन पर दो घण्टे बाद खुला ताला।
समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी। विकास खंड हरहुआ के ग्राम पंचायत मुर्दहा में गुरुवार को ग्रामीणों ने जल जीवन मिशन के तहत बनी पानी टंकी स्कीम गेट का ताला बंद कर विरोध प्रदर्शन किया।


प्रधान रविन्द्र यादव व ग्रामीणों ने पानी की अनियमित आपूर्ति और लीकेज की समस्या को लेकर विरोध जताया।गर्मी के मौसम में पानी के अनापूर्ति के चलते जहाँ ग्रामीण परेशान हैं वहीं पशुओं व नित्यकर्म के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है।
गाँव के राजभर, प्रजापति, विश्वकर्मा, ठाकुर और हरिजन बस्तियों में कई स्थानों पर छोटे-बड़े लीकेज के कारण पानी की आपूर्ति बाधित है। इसके अतिरिक्त, कम से कम 50 घरों के हाउस कनेक्शन में भी पानी नहीं पहुंच रहा है जिससे ग्रामीणों में भारी असंतोष व आक्रोश है।


मौके पर ग्राम प्रधान रविंद्र यादव ने बताया कि जल जीवन मिशन के जेई और एक्सईएन से कई बार बात की है, लेकिन हर बार उन्हें आश्वासन ही मिलता रहा है। उन्होंने कहा कि यह समस्या लगभग दो महीने से बनी हुई है, लेकिन कोई भी उच्च अधिकारी इस पर ध्यान नहीं दे रहा है। ग्राम प्रधान ने बताया कि वे जिलाधिकारी से मिलकर इस समस्या के स्थायी समाधान की मांग करेंगे।


मोबाइल पर प्रधान द्वारा जेई नवीन त्रिपाठी से वार्ता पर एक दो दिन में सभी कमियां ठीक कराने के आश्वासन पर ग्रामीणों ने दो घण्टे बाद ताला खोल दिया।
इस दौरान गाँव के ग्राम प्रधान रविन्द्र यादव के नेतृत्व में भिक्खम राजभर, शीतू राजभर, बदामा देवी, सुनीता प्रजापति, तुला प्रजापति, शीला देवी सुनीता राजभर, संगीता देवी, शैलेश, नन्दलाल, मनोज, लालमणी देवी सहित कई ग्रामीण शामिल रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)