Indian Railways Ticket Booking: ट्रेन से सफर करने वाले करोड़ों यात्रियों के लिए बड़ी खबर है. अगर आप भी ट्रेन में रिजर्वेशन (Train Reservation) कराते हैं तो अब आप और भी आसान तरीके से अपने लिए सीट बुक कर सकते हैं.
ट्रेन से सफर करने वाले करोड़ों यात्रियों के लिए बड़ी खबर है. अगर आप भी ट्रेन में रिजर्वेशन (Train Reservation) कराते हैं तो अब आप और भी आसान तरीके से अपने लिए सीट बुक कर सकते हैं. अब आपको टिकट बुकिंग (IRCTC Train Ticket Booking) कराने के लिए IRCTC App पर जाने की जरूरत नहीं है आप बिना ऐप पर लॉगइन करे ही अपना टिकट बुक कर सकते हैं. आइए आपको बताते हैं कैसे-
IRCTC APP के बिना बुक कर सकते हैं टिकट
IRCTC की तरफ से यात्रियों को कई खास सुविधाएं दी जाती हैं. आज हम आपको एक ऐसी सुविधा के बारे में बताएंगे, जिसमें आप आईआरसीटीसी चैटबोट से ही रिजर्वेशन करा सकते हैं. रेलवे की ओर से ग्राहकों के लिए खास सुविधा शुरू की गई है. यह सुविधा हाल ही में शुरू की गई है. इस सुविधा के तहत आप आसानी से टिकट बुक करा सकते हैं.
हर दिन 10 लाख लोग बुक कराते हैं टिकट
IRCTC की वेबसाइट के मुताबिक, इस समय करीब 10 लाख से भी ज्यादा लोग वेबसाइट से हर दिन रिजर्वेशन कराते हैं. इसके अलावा यात्री ऐप और स्टेशन के जरिए भी टिकट बुकिंग कराते हैं और कई बार वेबसाइट सही से काम न करने पर लोगों को समय पर टिकट नहीं मिल पाता है तो इसी को देखते हुए रेलवे ने चैटबोट की सुविधा शुरू की है.
अलग से नहीं देना होगा चार्ज
आपको बता दें इस सुविधा में आपको अलग से कोई भी चार्ज नहीं देना होगा, जितना आपको वेबसाइट पर टिकट बुकिंग के लिए चार्ज देना होता है उतना ही चार्ज आपको चैटबोट पर देना होता है.
कितना लगता है चार्ज?
टिकट बुकिंग के समय आपको स्लीपर क्लास के लिए 10 रुपये और एसी क्लास के लिए 15 रुपये खर्च करने होंगे. वहीं, यूपीआई से पेमेंट करने पर आपको स्लीपर क्लास के लिए 20 रुपये और एसी क्लास के लिए 30 रुपये पे करने होते हैं.
- झुग्गी-झोपड़ियों में पहुंचे डंपी तिवारी बाबा, जरूरतमंदों के बीच बांटी दीपावली की खुशियांमिठाइयां और फुलझड़ियां पाकर बच्चों के खिले चेहरे, मिशन समाज सेवा की पहल की लोगों ने की सराहना** **समाज जागरण | रंजीत तिवारी** **वाराणसी।** दीपावली के पावन पर्व पर मिशन समाज सेवा संस्था की ओर से सराहनीय सामाजिक पहल की गई। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डंपी तिवारी बाबा ने झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले गरीब और…
- # दीपावली पर मुस्लिम महिलाओं ने उतारी प्रभु श्रीराम की आरती, दिया सामाजिक समरसता का संदेश‘जब-जब राम आएंगे, हम उनकी आरती उतारेंगे’ के जयघोष से गूंजा सुभाष भवन****समाज जागरण | रंजीत तिवारी****वाराणसी।** आध्यात्मिक नगरी काशी में दीपावली का पर्व भारतीय संस्कृति, आपसी भाईचारे और सामाजिक समरसता के अनूठे संदेश के साथ मनाया गया। लमही स्थित सुभाष भवन में मुस्लिम महिलाओं ने पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ प्रभु श्रीराम की…
- नवाब कोकब हमीद और नवाब अहमद हमीद ने दी दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैया दूज की शुभकामनाएंसमाज जागरण उत्तर प्रदेश। पूर्व कैबिनेट मंत्री नवाब कोकब हमीद एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश महासचिव नवाब अहमद हमीद ने दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैया दूज के पावन अवसर पर समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। दोनों नेताओं ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि दीपावली का पर्व खुशियों, आपसी प्रेम, भाईचारे और…
- नबीनगर में उर्दू-बंगला शिक्षक संघर्ष समिति का गठन, मो० परवेज़ बने प्रखंड अध्यक्षदैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)नबीनगर (बिहार) उर्दू मिल्लत एकेडमी, नबीनगर में उर्दू-बंगला शिक्षक संघर्ष समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से उर्दू-बंगला शिक्षक संघर्ष समिति, नबीनगर प्रखंड इकाई का गठन किया गया।बैठक में समिति के जिला सचिव राशिद सर और अकिल अहमद मुख्य रूप से मौजूद रहे।…
- युवा व्यापार मंडल की अनूठी पहल। लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के सम्मान में तीन दिन तक जलेगा अखंड दीपसमाज जागरण | नोएडा-ग्रेटर नोएडा ‘एक दीप लोकतंत्र बचाने वालों के नाम’ कार्यक्रम के तहत प्रदेश कार्यालय में दीप प्रज्वलित रखने की घोषणा, सैकड़ों लोगों ने लिया हिस्सा ग्रेटर नोएडा। लोकतंत्र की मजबूती, संविधान के मूल्यों की रक्षा और लोकतंत्र के रक्षकों के सम्मान में उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल ने अनूठी पहल की है।…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








