google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

वार पर प्रतिवार : भारी लूटपाट और गड़बड़ी करने के अलावा कोई काम ही नहीं पूर्व मंत्री का : अंबिका चौधरी



-पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी ने कहा उपेंद्र तिवारी के चरित्र पर नहीं करुंगा टिप्पणी
-कहा फेफना की वह जमीन हमारी पुस्तैनी, हमारी आलोचना है उनका पेशा भी

शशिकांत ओझा, ब्यूरो चीफ, दैनिक समाज जागरण

बलिया : वरिष्ठ सपा नेता उत्तर प्रदेश सरकार पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी के वार पर शुक्रवार को प्रतिवार किया। कहा मैं पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी के चरित्र पर कोई टिप्पणी नहीं करुंगा पर छोड़ा भी कुछ नहीं। कहा दस वर्षों में भारी लूटपाट, गड़बड़ी के अलावा कोई कार्य ही नहीं है।


मीडिया कर्मियों के साथ वार्ता के क्रम में अंबिका चौधरी ने कहा कि फेफना की जिस जमीन को लेकर उपेंद्र तिवारी ने उपजिलाधिकारी को अवैध बताया वह हमारी पैतृक संपत्ति है। चितबड़ागांव के प्रतिष्ठित परिवार ने मेरे पिताजी और चाचाजी को जमीन विक्रय किया था। पिताजी और चाचाजी के निधन के पश्चात हम भाईयों का नाम दर्ज हुआ।

बताया वह शुरू से हमारे कब्जे में है। उसकी चहारदीवारी की ईंटें खराब हो गई थी जिसको बदलने का कार्य हो रहा था। निर्माण रोके जाने का कोई सवाल ही नहीं। अंबिका चौधरी ने कहा कि मेरी आलोचना के अलावा कोई दूसरा काम उनके पास नहीं है। शुरू से वह ऐसा करते आए हैं। उनके चरित्र पर कोई टिप्पणी करना मुनासिब नहीं मानता।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)