समाज जागरण
अक्सर पुलिस पर आरोप लगते रहते है कि घटना के समय पुलिस का रिस्पांस ठीक नही था या फिर जब घटना की जानकारी पुलिस को दी गई तो पुलिस टाइम से नही पहुँची। अगर समय से पहुँच जाती तो घटना को टाला जा सकता था। पुलिस की लेट लतीफी हमेशा ही मिडिया के सुर्खियों में बना रहता है।
ऐसे ही पुलिस की टाइम, रिस्पांस व सतर्कता को चेक करने निकली औरेया पुलिस के कप्तान आईपीएश चारू निगम। उन्होने स्वयं की पहचान को छुपाते हुए, सुनसान रोड पर तमंचे के बल पर उनके साथ लूट-पाट की झूठी खबर कन्ट्रोल रूम व डायल 112 की दी। लेकिन इस बार पुलिस की कार्यवाही संतोषजनक रहा। इस सारे घटना के विडियों रिकार्डिंग किया गया जो कि अब टवीटर हैण्डल पर मौजूद है।
इस विडियों को देखने के बाद जहाँ एक तरफ मैडम की खुब वाह वाही हो रही है वही दूसरी तरफ कुछ लोग इसको छोटा सा सेलेक्टेड छोटा सा ड्रामा बता रहे है। कुछ लोगों का कहना है कि पुलिस के लिए पुलिस का रिस्पांस टाइम तो ठीक होगा ही। अगर इतना ही संतोषजनक होता तो जनसुनवाइ में आने वाली सैकड़ो शिकायत के लिए कौन जिम्मेदार है ?
फिर भी लोग बलात्कार और चोरी छिनैती तथा क़ानून व्यवस्था का सवाल उठाते हैं यूपी के लिए। रामराज्य खुला दिख रहा है, लाइट कैमरा ऐक्शन भरपूर है।इतनी सही शूटिंग तो प्रकाश झा और करन जौहर भी नहीं दिखा सकते। शाबाश औरैया पुलिस की मुखिया।

जब किसी जिले का एस पी अपने जिले की पुलिस आकस्मिक निरीक्षण करता है तो मामला संतोष जनक ही रहता है। मैने आज तक नहीं सुना कि किसी एस पी ने अपने जनपद की पुलिस के प्रति असंतोष व्यक्त किया हो। अभी कोई कामन परसन काल करता तो पुलिस इतना तत्पर न होती।
·
- भरत तिवारी प्रकरण में राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांग, यूपी के कई जिलों में सौंपा ज्ञापनसमाज जागरण: उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (R.A.M.) पार्टी के पदाधिकारियों ने भरत तिवारी प्रकरण को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की। पार्टी पदाधिकारियों का आरोप है कि बिहार पुलिस द्वारा भरत तिवारी का फर्जी एनकाउंटर कर उनकी हत्या की गई है।…
- किशनगंज प्रखंड परिसर में SDRF ने किया बाढ़ बचाव का मॉक ड्रिल, लोगों को दिए सुरक्षा के टिप्सवीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।20 जून।आगामी मानसून एवं संभावित बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारियों के तहत SDRF (स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स) की टीम ने किशनगंज प्रखंड कार्यालय परिसर में बाढ़ बचाव एवं राहत कार्यों का मॉक ड्रिल (परीक्षण अभ्यास) आयोजित किया। इस दौरान टीम ने बाढ़ जैसी आपात स्थिति में लोगों को सुरक्षित…
- एसएसपी कार्यालय से 50 मीटर दूर चली गोली, साकची में युवक की फायरिंग से मचा हड़कंपदैनिक समाज जागरण 20.06.2026 चांद कुमार लायेक (ब्यूरो चीफ) पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर जमशेदपुर शहर के व्यस्ततम और संवेदनशील इलाकों में शामिल साकची थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक युवक ने सरेआम हथियार लहराते हुए फायरिंग कर दी। चौंकाने वाली बात यह है कि यह घटना एसएसपी कार्यालय…
- नेताजी सुभास यूनिवर्सिटी के रोटारेक्ट क्लब का वार्षिक पुरस्कार समारोह “द लास्ट फॉल इन” संपन्न, उत्कृष्ट सदस्यों को किया गया सम्मानितदैनिक समाज जागरण 20.06.2026 चांद कुमार लायेक (ब्यूरो चीफ) पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर जमशेदपुर नेताजी सुभास यूनिवर्सिटी (एनएसयू) के रोटारेक्ट क्लब द्वारा वार्षिक पुरस्कार समारोह “द लास्ट फॉल इन” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य रोटरी वर्ष 2025-26 के दौरान क्लब के सदस्यों द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों, सामाजिक योगदान और नेतृत्व क्षमता को…
- दुःख की घड़ी में परिवार का सहारा बना भगवा क्लब, श्राद्ध कर्म हेतु राशन सामग्री देकर की सहायतादैनिक समाज जागरण 20.06.2026 चांद कुमार लायेक (ब्यूरो चीफ) पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर जमशेदपुर सामाजिक सेवा एवं मानवीय कार्यों के लिए निरंतर सक्रिय रहने वाले भगवा क्लब ने एक बार फिर सेवा और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए मानगो के संकोशाई रोड नंबर-4 निवासी स्वर्गीय माणिक मानता के परिवार की सहायता के लिए हाथ बढ़ाया। क्लब…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








