आज दिनांक 12 फरवरी,2023 (रविवार) को कोशिश फाउंडेशन बुधौल के सभागार में दिन 12.15 बजें से नवादा से जुड़े इप्टा कर्मियों की एक बैठक कवियत्री वीणा कुमारी मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए नवादा जिला इप्टा के अध्यक्ष व वरिष्ठ संस्कृतिकर्मी नरेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि इप्टा का 16 वां राज्याधिवेशन राष्ट्रीय अध्यक्ष रणवीर सिंह की स्मृति में समर्पित है।यह सम्मेलन 25 व 26 फरवरी,2023 को श्रीधर बाबा दारोगा प्रसाद राय इंटर कालेज, भेल्दी, सारण में पुनीत राय नगर में होगा। इन्होंने यह भी कहा कि सम्मेलन का मुख्य मंच सुप्रसिद्ध लोक कलाकार पद्मश्री रामचंद्र मांझी के नाम से जाना जाएगा।यह सम्मेलन 'निर्भय निर्गुण गुण रे गाऊंगा ' के तर्ज़ पर हर रोज़ शाम 4 बजे से रंगारंग राष्ट्रीय सांस्कृतिक महोत्सव के रूप में सम्पन्न होगा जिसमें जांघिया, धोबिया, झिझिया, पामरिया, डोमकच, झूमर,बिदेशिया लोक नृत्य एवं पारंपरिक मगही, भोजपुरी, मैथिली गीत - संगीत के साथ नाटक व जन गीत भी प्रस्तुत किये जाएंगे।
वीणा कुमारी मिश्रा ने कहा कि सम्मेलन में नवादा से लगभग एक दर्जन कलाकारों का जत्था अपनी कलात्मक प्रदर्शन से लोगों को ध्यान आकृष्ट करेगा।
सुरेश शर्मा ने कहा कि सम्मेलन में भाग लेने वाले प्रतिनिधियों एवं कलाकारों का चुनाव जिला कार्यकारिणी द्वारा की जाएगी और इस सम्मेलन की सफलता की सारी तैयारियां पूरी की जा चुकीं हैं।
इस बैठक में नरेंद्र प्रसाद सिंह, वीणा कुमारी मिश्रा, पंकज कुमार धीर, ब़टी कुमार, रेजा तस्लीम, मंसूर खान नादां, राजकमल, सुरेश शर्मा, चन्द्रमौलि कुमार, मनोज कुमार, राम नरेश कुमार, निशा कुमारी, राजकुमार सहित काफी संख्या में साहित्यकार व संस्कृति कर्मियों ने अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज़ कर मगही लोक नाट्य परंपरा को पुनर्स्थापित करने में इप्टा की भूमिका को सराहा। धन्यवाद ज्ञापन युवा पत्रकार राजकमल ने किया।
- बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर पुलिस की सख्ती, सैकड़ों वाहन चेक के दौरान 10 का चालान
जिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बभनी थाना क्षेत्र में सीसी टीम ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के मकसद से शुरू किया गया है। बभनी-अंबिकापुर मुख्य मार्ग पर शनिवार शाम को बभनी पुलिस की क्रिटिकल कॉरिडोर टीम ने यह अभियान चलाया। इसका मकसद… - बभनी के चार गांवों में सफाई व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, डीएम से कार्रवाई की मांग
जिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। बभनी ब्लॉक के रन्दह, झनकपुर, सागसोती और मचबंधवा गांवों में रविवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। वे गांवों में साफ-सफाई की खराब व्यवस्था से परेशान थे। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से इस मामले में कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत बभनी के इन गांवों में… - ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने की आवाज बुलंद, दिसंबर में होगा जिला सम्मेलन
सुरक्षा, उत्पीड़न व फर्जी मुकदमों समेत टोल प्लाजा और मेडिकल सुविधाओं पर मंथन समाज जागरण गुरमा/ सोनभद्र। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन सोनभद्र की आवश्यक बैठक रविवार को दैनिक तरुणमित्र जनपद कार्यालय, रॉबर्ट्सगंज में जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में ग्रामीण पत्रकारों की ज्वलंत समस्याओं, पत्रकार सुरक्षा, उत्पीड़न, फर्जी मुकदमों, टोल प्लाजा,… - ब्लास्टिंग से क्रशर प्लांट की मशीन का हिस्सा टूटकर गिरा, मलबे में दबकर सोनभद्र के चार मजदूरों की मौत
समाज जागरण/ ब्यूरो चीफ विजय कुमार अग्रहरी सोनभद्र। अहरौरा थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर क्रशर प्लांट में डस्ट हटाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। क्रशर प्लांट की मशीन का एक हिस्सा अचानक टूटकर मजदूरों के ऊपर जा गिरा। मलबे में दबने से सोनभद्र के जुगैल थाना क्षेत्र के एक ही गांव के चार मजदूरों… - EMRS पिपरखंड के छः विद्यार्थियों को राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान भ्रमण का गौरवपूर्ण अवसर
जिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (EMRS) पिपरखंड के लिए यह अत्यंत हर्ष एवं गौरव का विषय है कि विद्यालय के छह विद्यार्थियों आदित्य, अजीत, पी.के.आर.सी. बाबू, संगीता, नेहा एवं राधा को राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली स्थित अमृत उद्यान के भ्रमण का विशेष अवसर प्राप्त हुआ है। विद्यार्थियों का यह विशेष…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



