दैनिक समाज जागरण। एसडी सेठी। राजधानी दिल्ली की मैट्रो प्रबंधन को लगातार मिल रही शिकायतों के बाद चेत आ गई है। दिल्ली मैट्रो रेल काॅर्पोरेशन ने पिछले कुछ दिनों की औचक कारवाई के तहत महिला कोच में बेखौफ सफर कर रहे करीब 1900 पुरूष यात्रियो को पकडा है।
डीएमआरसी के मुताबिक महिला कोच में घुसने वाले पुरुष यात्रियों पर 250 रूपये जुर्माने का प्रावधान है। इन महिला कोच घुसपैठियों के भी चालान किए गए और उनसे जुर्माने की रकम भी वसूली गई। दरअसल डीएमआरसी ने यह कार्रवाई जनवरी से जून,2024 के बीच की गई। डीएमआरसी के मुताबिक इस साल के पहले छह महीने में महिला कोच से 1906 पुरूष यात्रियो को पकडा गया। इनमें से मई महीने में ही पुरूष यात्रियों की संख्या 443 रही। अप्रैल में 419, फरवरी में 408, मार्च में 270, जनवरी में 245, और जून में 121 चालान किए गए।
इस बावत अपनी सफाई में डीएमआरसी के प्रिसिंपल एक्जिक्यूटिव डायरेक्टर अनुज दयाल के मुताबिक डीएमआरसी समय समय पर महिला कोच में पुरूषो की घुसपैठ के खिलाफ दिल्ली मैट्रो नियमित ड्राइव चलाती रहती है। इसके अलावा जानकारी के बतौर कोच में नियमित एनाउंसमैंट भी की जाती है। वहीं डीएमआरसी के आधिकारिक सोशल मीडिया पर भी जानकारी दी जाती है । मैट्रो का पहला कोच महिलाओ के लिए रिजर्व है।
इस बारे में एना उसमें के साथ साईनिंग बोर्ड भी लगाए गए है। अगर इसके बावजूद भी कोई इन नियमों को तोडता है तो ,पकडे जाने की सूरत में जुर्माना भी वसूला जाता है। डीएम आरसी के एमडी विकास कुमार के मुताबिक मैट्रो में यात्रा करने के लिए लोग अब अमेजन पे के ऐप से भी डिजिटल क्यूआर टिकट ले सकेगे। इससे लोगों को टिकट लेने में सुविधा होगी।
- इमरान-इकरा की भिड़ंत से गरमाई सपा-कांग्रेस की सीटों वाली सियासत
स्वदेश कुमार ,लखनऊ वरिष्ठ पत्रकार मो- 9415010798 उत्तर प्रदेश में 2027 का विधानसभा चुनाव भले अभी कई महीने दूर हो, लेकिन विपक्ष के भीतर चुनावी शतरंज बिछ चुकी है। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ऊपर से गठबंधन की जरूरत समझती दिखती हैं, मगर नीचे सीटों और राजनीतिक प्रभाव की ऐसी लड़ाई शुरू हो गई है, जिसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश… - नकद की दस्तक — महिला के खाते से घर की अर्थव्यवस्था तक
किसी घर की आर्थिक ताकत अलमारी में रखे नोटों से नहीं, उस हाथ से तय होती है जो अगला रुपया खर्च करता है। भारत के करोड़ों घरों में यह फैसला लंबे समय तक उस महिला के हाथ में नहीं था, जो भोजन, बच्चों की पढ़ाई और परिवार की देखभाल संभालती रही। अब सरकारें उसी महिला… - ब्रेकिंग न्यूज़: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में थार ने स्कूटी सवार दंपति को मारी टक्कर, पति की मौत
इटेड़ा गोलचक्कर के पास हादसा, पत्नी घायल; थार पुलिस के कब्जे में, आरोपी चालक की तलाश जारी ग्रेटर नोएडा वेस्ट। थाना बिसरख क्षेत्र में 21 सितंबर को एक कार और स्कूटी की टक्कर में स्कूटी सवार व्यक्ति और उसकी पत्नी घायल हो गए। दोनों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार… - चार माह से हाईमास्ट बंद, अंधेरे में गुरमा रामलीला मैदान
रामलीला से पहले प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग, सड़क किनारे कई लाइटें भी खराब समाज जागरण/तहसील संवाददाता अवधेश कुमार गुप्ता सोनभद्र। चुर्क-गुरमा नगर पंचायत क्षेत्र के गुरमा रामलीला मैदान में लगी हाईमास्ट लाइट पिछले करीब चार माह से खराब पड़ी है। लंबे समय से प्रकाश व्यवस्था ठप होने के बावजूद अब तक मरम्मत नहीं… - गुन्नौर में 2027 चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज, अमित यादव ने अखिलेश यादव से की मुलाकात
समाज जागरण संवाददाता | गुन्नौर। गुन्नौर विधानसभा क्षेत्र में आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होती नजर आ रही हैं। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के प्रमुख नेता अमित यादव ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से शिष्टाचार मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच हुई मुलाकात के बाद गुन्नौर विधानसभा…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



