google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

चांडिल थाना क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध उत्पाद विभाग की छापेमारी, एक अवैध चुलाई अड्डा ध्वस्त

400 किलो जावा महुआ एवं 40 लीटर महुआ चुलाई शराब बरामद, संचालक के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई

दैनिक समाज जागरण

उपायुक्त, सरायकेला-खरसावाँ के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब के विनिर्माण एवं बिक्री के विरुद्ध प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से उत्पाद विभाग द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में आसूचना के आधार पर दिनांक 06 अक्टूबर 2026 को उत्पाद विभाग की टीम द्वारा चांडिल थाना अंतर्गत ग्राम डोवो कड़ीपत्थर स्थित नदी किनारे विधिवत छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान एक अवैध चुलाई अड्डे को ध्वस्त करते हुए 400 किलोग्राम जावा महुआ एवं 40 लीटर महुआ चुलाई शराब बरामद की गई।

बरामद अवैध उत्पाद को विधिवत जब्त कर लिया गया है। वहीं, संबंधित अवैध चुलाई अड्डा संचालक के विरुद्ध झारखण्ड उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

उत्पाद विभाग द्वारा अवैध शराब के विनिर्माण, बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)