google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सशस्त्र सीमा बल द्वारा कई क्षेत्रो मे चलाया गया स्वच्छता अभियान

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)

नबीनगर (बिहार) 2 अक्टूबर 2023 औरंगाबाद जिले के नबीनगर प्रखण्ड के काला पहाड़ स्थित सशस्त्र सीमा बल के 29 वीं वाहिनी कैंप के जवानों द्वारा भारत सरकार एवम कैंप के उच्चाधिकारियों के निर्देश के आलोक मे कई स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया।कंपनी कमांडर इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह सी ओ बी काला पहाड़ के नेतृत्व मे पिपरा बगाही गांव के देवी मंदिर,सूर्य मंदिर,मुख्य बाजार रामनगर और रेलवे स्टेशन नबीनगर मे स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान मे मुखिया पिपरा बगाही,मुखिया रामनगर,पुलिस टंडवा थाना ,बच्चे एवम ग्रामीणों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
स्वच्छता अभियान समाप्ति के बाद एक स्वच्छता जागरूकता रैली भी निकाली गई जिसमे स्लोगन के माध्यम से आम जन को स्वच्छता का संदेश दिया गया ।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)