समाज जागरण
बलिया : आम आदमी पार्टी के यूपी प्रभारी सांसद संजय सिंह के आवाहन पर रविवार को प्रदेश के सभी जिलों में बिजली कटौती को लेकर *लालटेन जुलूस निकाला गया।
इसी क्रम में बलिया जिला इकाई ने जिलाध्यक्ष सुशांत राज भारत के नेतृत्व में भारी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ बलिया शहीद चौक से से बलिया रेलवे स्टेशन, मालगोदाम रोड, सिनेमा रोड,, आर्य समाज रोड होते हुए पुनः बलिया शहीद चौक तक लालटेन जुलूस निकाला। इस दौरान अघोषित बिजली कटौती पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की l लालटेन जुलूस में राजकुमार पांडे, दुर्गेश कुमार कवि जी, शक्ति सिंह, लक्ष्मण सिंह, अंकुर साहनी, छोटेलाल चौरसिया, सत्येंद्र नाथ वर्मा, अंजनी तिवारी, उषा राय, अशोक कुमार, जवाहर पासवान, प्रमोद कुमार गुप्ता, संत प्रकाश सिंह, बबलू राजभर, सुगन लाल यादव, अभय कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



