राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर सरकारी स्कूल के बच्चों को खिलाई गई एल्बेंडाजोल की गोली।

दैनिक समाज जागरण कटोरिया से धर्मेंद्र रतन

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर कटोरिया प्रखंड के 207 प्रारंभिक विद्यालयों में 3 वर्ष से लेकर 18 वर्ष तक के सभी छात्र छात्रों को किर्मी की गोली खिलाई गई। इसको लेकर प्राथमिक विद्यालय तेलंगवा विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक रूपा कुमारी के द्वारा विद्यालय के 60 बच्चों को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाई गई। इस संबंध में प्रधानाध्यापिका रूपा कुमारी ने बताया कि विभागीय निर्देश के अनुसार बच्चों को मध्यान भोजन के बाद कृमि की दवा दी गई।
 जो बच्चे सोमवार को विद्यालय नहीं आए उन्हें एक 11 नवंबर को दूसरी डोज में दवा दी जाएगी। इसको लेकर प्रधानाध्यापक ने खुद एल्बेंडाजोल की गोली को पहले खाकर तब बच्चों को खिलाया ।
इस मौके पर प्रधानाध्यापक के अलावे सहायक शिक्षिका तानिया कुमारी ,विद्यालय की रसोईया सावित्री देवी एवं इंदु देवी उपस्थित थी।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)