google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पुलिस एवं अग्निशमन विभाग की पहल, रॉबर्ट्सगंज कस्बे के होटल एवं रेस्टोरेंटों में चलाया गया सघन अग्नि सुरक्षा अभियान।

समाज जागरण

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) सोनभद्र ऋषभ रुणवाल के पर्यवेक्षण में आज दिनांक 24.11.2026 को अग्निशमन अधिकारी द्वारा कस्बा रॉबर्ट्सगंज में संचालित होटल एवं रेस्टोरेंटों में अग्नि सुरक्षा के दृष्टिगत सघन अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य होटल एवं रेस्टोरेंटों में अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना, उपलब्ध अग्निशमन उपकरणों की कार्यशीलता सुनिश्चित करना तथा किसी भी आकस्मिक अग्नि दुर्घटना की स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी बचाव कार्य हेतु संबंधित स्टाफ को प्रशिक्षित करना रहा।

अभियान के दौरान होटल एवं रेस्टोरेंटों में स्थापित अग्निशमन उपकरणों का निरीक्षण करते हुए उनकी क्रियाशीलता का परीक्षण किया गया। अग्निशमन उपकरणों के सही तरीके से उपयोग एवं संचालन के संबंध में संबंधित प्रतिष्ठानों के स्टाफ को व्यावहारिक जानकारी प्रदान की गई। साथ ही आग लगने की स्थिति में प्रारंभिक स्तर पर आग पर नियंत्रण पाने तथा अग्निशमन उपकरणों का प्रभावी उपयोग करने के संबंध में आवश्यक प्रशिक्षण दिया गया।

अग्निशमन अधिकारी द्वारा प्रतिष्ठानों में कार्यरत कर्मचारियों को आग लगने के संभावित कारणों एवं उससे बचाव के उपायों के बारे में जागरूक किया गया। विशेष रूप से धुएं से भरे भवन अथवा कमरे में फंस जाने की स्थिति में सुरक्षित बाहर निकलने, घबराहट से बचने, नीचे झुककर अथवा रेंगते हुए सुरक्षित स्थान तक पहुंचने तथा स्वयं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के तरीके बताए गए।

इसके अतिरिक्त होटल एवं रेस्टोरेंट संचालकों तथा संबंधित स्टाफ को अग्नि सुरक्षा के आवश्यक मानकों का पालन करने, अग्निशमन उपकरणों को सदैव क्रियाशील एवं सुलभ स्थिति में रखने तथा आपातकालीन परिस्थितियों में सतर्कता एवं तत्परता से कार्य करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)