दैनिक समाज जागरण ब्यूरो उमाकांत साह
बांका/चांदन: आनंदपुर ओपी पुलिस ने 3 दिनों के अंदर प्राइवेट लिमिटेड भारत फाइनेंस कंपनी के लूटे गए 1 लाख 91 हजार रुपए एवं टैब आदि समान की बरामदगी को लेकर लगातार छापेमारी चला कर तीन आरोपी सहित 62 हजार रुपए नगदी एवं लूटे गए टैब स्केनर के साथ लूट कांड में प्रयुक्त किए गए दो मोबाइल व दो अपाचे बाइक बरामद कर लिया गया है।
विदित हो कि भारत फाइनेंस कंपनी द्वारा महिला समूह में दिए गए लोन की राशि साप्ताहिक किस्त वसुली के लिए कर्मी द्वारा 21 फरवरी मंगलवार को आनंदपुर ओपी क्षेत्र के गाजो रायडीह अमजोरा आदि गांव गया था, और समुह से पैसा उगाही कर वापस कटोरिया ब्रांच लोटने के क्रम में सिमुलतला कटोरिया मुख्य मार्ग स्थित जतवारा मोड़ के समीप लुटेरों ने हथियार के बल नगदी के साथ कम्पनी कर्मी द्वारा इस्तेमाल करने वाला टैब, स्केनर लूट लिया था। घटना के बाद बेलहर एसडीपीओ प्रेमचंद सिंह एवं कटोरिया इन्स्पेक्टर अनिल कुमार द्वारा घटना की अनुसंधान किया गया था।
जिसके आलोक में आंनदपुर ओपी अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने टीम गठित कर नाटकीय अंदाज में शुक्रवार को दो आरोपी दक्षिणी बारे पंचायत अंतर्गत अमजोरा गांव के मुकेंदर यादव पिता छेदी यादव को लट्टू पहाड़ जंगल से लूटे गए टैब एवं ₹22000 नगदी समेत गिरफ्तार किया गया, वहीं दूसरी ओर गाजोरायडीह गांव के नवीन यादव के पास से नगद 20000 रुपैया एवं स्कैनर के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि घटना के तुरंत बाद गाजोरायडीह गांव के टुको यादव के पुत्र संजय यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
जिसमें ₹20000 बरामदगी की गई थी जो अपने ननिहाल में रखा था। कुल अब तक ₹62000 बरामद की जा चुकी है। इस संबंध में आनंदपुर ओपी अध्यक्ष ने बताया कि लूट कांड की घटना में शामिल तीन आरोपियों को गिरफतार कर लिया गया है। बाकी आरोपी को दबोचने के लिए आनंदपुर ओपी पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध कांड संख्या 38/ 23 के तहत धारा 393 का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई करते हुए शनिवार को बांका जेल भेज दिया जाएगा।
- समाज जागरण: 07 सितम्बर दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित दैनिक हिंदी समाचार पत्र, देशभर में पहुंच रही आवाजनई दिल्ली। बदलते दौर में जब समाचारों की दुनिया तेजी से डिजिटल हो रही है, वहीं ‘समाज जागरण’ अपनी जमीनी पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुंचा रहा है। दैनिक हिंदी समाचार पत्र ‘समाज जागरण’ का प्रकाशन दिल्ली-एनसीआर से होता है और इसका प्रसार देश के विभिन्न हिंदी भाषी राज्यों तक है। समाज जागरण में देश-दुनिया, राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार, व्यापार, स्वास्थ्य,…
- बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर पुलिस की सख्ती, सैकड़ों वाहन चेक के दौरान 10 का चालानजिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बभनी थाना क्षेत्र में सीसी टीम ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के मकसद से शुरू किया गया है। बभनी-अंबिकापुर मुख्य मार्ग पर शनिवार शाम को बभनी पुलिस की क्रिटिकल कॉरिडोर टीम ने यह अभियान चलाया। इसका मकसद…
- बभनी के चार गांवों में सफाई व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, डीएम से कार्रवाई की मांगजिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। बभनी ब्लॉक के रन्दह, झनकपुर, सागसोती और मचबंधवा गांवों में रविवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। वे गांवों में साफ-सफाई की खराब व्यवस्था से परेशान थे। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से इस मामले में कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत बभनी के इन गांवों में…
- ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने की आवाज बुलंद, दिसंबर में होगा जिला सम्मेलनसुरक्षा, उत्पीड़न व फर्जी मुकदमों समेत टोल प्लाजा और मेडिकल सुविधाओं पर मंथन समाज जागरण गुरमा/ सोनभद्र। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन सोनभद्र की आवश्यक बैठक रविवार को दैनिक तरुणमित्र जनपद कार्यालय, रॉबर्ट्सगंज में जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में ग्रामीण पत्रकारों की ज्वलंत समस्याओं, पत्रकार सुरक्षा, उत्पीड़न, फर्जी मुकदमों, टोल प्लाजा,…
- ब्लास्टिंग से क्रशर प्लांट की मशीन का हिस्सा टूटकर गिरा, मलबे में दबकर सोनभद्र के चार मजदूरों की मौतसमाज जागरण/ ब्यूरो चीफ विजय कुमार अग्रहरी सोनभद्र। अहरौरा थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर क्रशर प्लांट में डस्ट हटाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। क्रशर प्लांट की मशीन का एक हिस्सा अचानक टूटकर मजदूरों के ऊपर जा गिरा। मलबे में दबने से सोनभद्र के जुगैल थाना क्षेत्र के एक ही गांव के चार मजदूरों…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








